होम / Cooking Tips : अगर बोरिंग खाने को बनाना है टेस्टी तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं

Cooking Tips : अगर बोरिंग खाने को बनाना है टेस्टी तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं

• LAST UPDATED : April 8, 2023

इंडिया न्यूज, Cooking Tips : अगर आपको कुकिंग करने का शौक है तो आज हम आपके लिए कुछ एैसे टिप्स लेकर आएं है जो आपके बोरिंग खाने को भी टेस्टी और हेल्दी बना देंगे और खाने वाले आपकी तारिफ करना शुरू कर देंगे। खाना बनाने के लिए सबसे पहले तो ये देखना पड़ता है कि क्या बनाया जाए।

जो लोग खुद कुकिंग करते हैं, वे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों वक्त इस सवाल का सामना करते हैं। पर उससे भी बड़ा सवाल यह है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी भी हो। कुछ ऐसे व्यंजन हैं, जो हेल्दी तो हैं, पर उन्हें देखते ही सब मुंह बनाने लगते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे खाने को टेस्टी बना सकते हैं आइए जानते हैं:-

1. होल ग्रेन व्हीट का करें प्रयोग

साधारण अनाज से तैयार आटे को होल ग्रेन व्हीट से बदलने से शरीर में फाइबर की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा इससे पाचन संबधी सूमस्याएं दूर हो जाती है। इसके अलावा हार्ट हेल्थ, स्ट्रोक और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे से बचा जा सकता है। साथ ही शारीरिक अंगों में आने वाली सूजन भी दूर होने लगती है। साधारण अनाज से तैयार आटे को होल ग्रेन व्हीट से बदलने से शरीर में फाइबर की कमी को पूरा किया जा सकता है।

2. नमक कम खांए

मील्स में नमक के इस्तेमाल को कम करें। इसके अलावा दाल और सब्जि में फलेवर एड करने के लिए नींबू का प्रयोग कर सकते हैं। डब्ल्यू एच ओ के मुताबिक नमक में साडियम की अधिक मात्रा होती है। जो ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण साबित होता है। ज्यादा मात्रा में नमक खाने से शरीर में कैथ्ल्शयम की कमी होने लगती है, जिसके चलते हड्डिया कमजोर हो जाती है। इसके लिए रूटीन में नमकीन नट्स या चिप्स का सेवन करने से बचें। इससे हृदय.रोग का खतरा बना रहता है।

3. तेल का इस्तेमाल कम करें

तेल के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए। हमें एक ही तरह के तेल को रोजाना इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। खाने का हेल्दी बनाने के लिए आलटरनेट डेंज में कुकिंग आॅयल्स को शफ्ल करके प्रयोग में लाना चाहिए।
एक ही तेल प्रयोग करने से वो आर्टरीज को ब्लॉक करने का भी काम करती है। इसके चलते आप अपनी पसंद के हिसाब से सरसों का तेल, आॅलिव आॅयल और पीनट आॅयल का प्रयोग कर सकते हैं।

4.चीनी की मात्रा कम करें

रिफाइंड शुगर को अन्य स्वीटनर्स से रिप्लेस कर सकते है। खीर, कस्टर्ड, शेक्स या कोई अन्य पुडिंग बनाने के लिए चीनी की जगह अपनी मील में गुड़, अंजीर और खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे शरीर में डायबिटीज का खतरा कम होता है। साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति भी होती है।

5.अधिक तले भोजन से परहेज करें

लंबे वक्त तक सब्जियों को गैस पर पकाने और उन्हें तलने से उसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में किसी भी सब्जि या पनीर को रोस्ट करके खाएं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स और मखानों को भी रोस्ट करके खाने से इनका स्वाद बढ़ जाता है। साथ ही न्यूट्रिएंट्स सरंक्षित हो जाते हैं।

6.आटे को सब्जियों के रस में गूंथें

अधिकतर बच्चे पालक और चुकंदर खाने से कतराते हैं। ऐसे में बच्चों को हेल्दी डाइट देने के लिए बीटरूट और पालक के रस को निकालकर आटे को गूंथ लें। इससे इन सब्जियों के पोषक तत्व अपने आप आटे में सम्मिलित हो जाते हैं। इससे आटे के रंग में बदलाव आ जाता है। आप बच्चों के हिसाब से कभी लाल, तो कभी करे रंग की चपाती बनाकर खिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Remedies To Stop Hiccups: हिचकी से हो जाती है इरिटेशन तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags: