होम / कौमी इंसाफ मोर्चे में आपस में भिड़े निहंगों के दो गुट, एक निहंग का कटा हाथ

कौमी इंसाफ मोर्चे में आपस में भिड़े निहंगों के दो गुट, एक निहंग का कटा हाथ

• LAST UPDATED : April 9, 2023

इंडिया न्यूज, मोहाली (Qaumi Insaaf Morcha Mohali): कौम को इंसाफ दिलाने के नाम पर पिछले कई दिन से चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब निहंगों के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान एक गुट ने दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें एक निहंग सिंह का हाथ कट गया। उसको गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।

खूनी संघर्ष में बदली मामूली कहासुनी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार सुबह तक सबकुछ शांत था। उसके बाद निहंगों के दो गुटों में किसी बात हो लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। शुरू में ऐसा नहीं लग रहा था कि मामला इतना ज्यादा बढ़ जाएगा। वहां पर कई लोग मौजूद थे और दोनों गुटों को शांत करवाने की कोशिश कर रहे थे। मामला भी लगभग शांत हो चुका था। लेकिन इसी दौरान एक गुट ने दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में एक निहंग सिंह का हाथ कट गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मामले की सूचना पाकर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को शांत करवाया। पुलिस के साथ-साथ बहुत सारे अन्य लोग और मोर्चे पर बैठे नेता भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की बारीकि से जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि इस झगड़े के पीछे के कारणों तक पहुंचा जा सके।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT