होम / Home Remedies For Craked Lips: फटे होठों को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Home Remedies For Craked Lips: फटे होठों को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

• LAST UPDATED : April 9, 2023

इंडिया न्यूज,(Home Remedies For Craked Lips): खूबसूरती को बढ़ाने के लिए शरीर के हर अंग की अपनी अहम भूमिका होती है। लेकिन चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में होंठों का बहुत बड़ा रोल होता है। इसलिए इनकी अच्छे से देखभाल करना बहुत जरूरी है। गर्मियां आते ही वातावरण में नमी की कमी के कारण होंठ फटने लगते हैं। होठों का फटना ना सिर्फ खूबसूरती खराब करता है बल्कि ब्लीडिंग और दर्द की समस्या को भी बढ़ा देता है। अगर आप भी फटे होठों से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय और बनाएं अपने होठों को मुलायम और खूबसूरत।

होंठों पर शहद लगाएं

शहद को चटके होंठों पर लगाने से राहत मिलती है। शहद में एंटी-बैक्टीरिया के तत्व होने से सूखे और चटके होठों पर लगाने से तुरंत आराम मिलता है। इसके साथ ही होंठ मुलायम होते हैं और इनमें दर्द की समस्या भी कम होती है। इसको जैतून या बादाम के तेल में मिलाकर आप लिप बाम तैयार कर सकते हैं।

होंठों पर मलाई लगाएं

फटे होठों पर क्रीम लगाने से काफी हद तक आराम मिलता है। अगर आप नियमित रूप से कुछ देर मसाज करें तो होंठ मुलायम हो जाते हैं। अगर ऐसा करने से होठों का रंग काला पड़ जाता है तो मलाई में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाकर होठों पर लगाएं। इससे फटे होंठों की समस्या खत्म हो जाएगी।

होंठों पर बादाम ऑयल लगाएं

बादाम ऑयल चटके होंठों पर लगाने से नमी बरकरार रहेगी। इसको नियमित रात में सोने से पहले 2 से 3 बूंद लेकर 5 मिनट तक उंगलियों से अपने होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से नमी अंदर तक पहुंचेगी और होंठों की स्किन मुलायम होने के साथ रंग भी गुलाबी होगा।

होंठों पर नारियल का तेल लगाएं

होंठों से डेड स्किन निकालने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप नारियल तेल में समुद्री नमक मिलाएं। इसके बाद होंठों की हल्के हाथों से मालिश करें। नारियल का तेल भी फटे होठों पर लगाने से फायदा पहुंचाता है। होठों पर रोज़ाना नारियल का तेल दिन में दो-तीन बार लगाने से त्वचा मुलायम होगी और होठों में दर्द से भी आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Bhindi Kadhi Recipe: आइए जानते हैं पंजाबी स्टाइल में भिंडी कढ़ी कैसे बनाएं

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT