होम / Punjab DGP Gaurav Yadav on Amritpal : अमृतपाल सिंह सरेंडर करे : डीजीपी

Punjab DGP Gaurav Yadav on Amritpal : अमृतपाल सिंह सरेंडर करे : डीजीपी

• LAST UPDATED : April 10, 2023

इंडिया न्यूज, Punjab (Punjab DGP Gaurav Yadav on Amritpal) : पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल में आज प्रदेश के DGP गौरव यादव माथा टेकने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहेब में शीश नवाया। तदोपरांत डीजीपी ने अमृतपाल सिंह को सरेंडर करने की नसीहत दी। DGP यादव ने साफ कहा कि जो भी नियमों अनुसार वांछित होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

पंजाब की शांति भंग नहीं होने दी जाएगी

डीजीपी ने पुन: कहा कि धार्मिक स्थानों का प्रयोग निजी कारणों के लिए न करें। हम पंजाब में शांति को बनाए रखेंगे। किसी भी कीमत पर प्रदेश की शांति को भंग नहीं होने दिया जाएगा।

पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर

वहीं DGP यादव ने अमृतपाल सिंह का नाम लिए बिना भी कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर है। किसी ने भी अगर नियम तोड़े तो वह खुद को कानून के आगे पेश करे। कानून के अनुसार जो भी हमारे देश के नियम हैं, सभी के पास अपने अधिकार हैं। इसका एक प्रोसेस है। वह इस पर इससे अधिक कमेंट नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें : PSTET : पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट दोबारा होगा, परीक्षा की तारीख अब 30 अप्रैल

Tags: