होम / Punjab Cabinet Meeting : फाजिल्का के किसानों को स्वयं मुआवजा देंगे मुख्यमंत्री

Punjab Cabinet Meeting : फाजिल्का के किसानों को स्वयं मुआवजा देंगे मुख्यमंत्री

• LAST UPDATED : April 10, 2023

इंडिया न्यूज, Punjab Cabinet Meeting : प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। मीटिंग के बाद कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फाजिल्का के किसानों को तेज बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के नुकसान पर मुआवजा राशि दी जाएगी।

13 अप्रैल को दिया जाना है मुआवजा

कृषि मंत्री धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान 13 अप्रैल को अबोहर में किसानों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उन्हें स्वयं चेक देंगे। ऐसा पहली बार होगा कि किसानों को अपने बारिश से खराब हुई फसलों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उधर अबोहरमें पहले ही किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि डाल दी गई है। इसके अलावा किसानों से मौके पर जाकर बातचीत के लिए मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है, ताकि मुआवजा राशि हासिल करने में किसानों को कोई परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें : Punjab DGP Gaurav Yadav on Amritpal : अमृतपाल सिंह सरेंडर करे : डीजीपी

Tags: