होम / Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह “हमसाया” पप्पलप्रीत सिंह गिरफ्तार

Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह “हमसाया” पप्पलप्रीत सिंह गिरफ्तार

• LAST UPDATED : April 10, 2023

इंडिया न्यूज़, (Khalistani supporter Amritpal Singh “Hamsaya” Pappalpreet Singh arrested): खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का दाहिना हाथ यानी मेन हैंडलर पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस और पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस के ज्वाइंट ऑपरेशन ने पप्पलप्रीत को होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाकर पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पप्पलप्रीत सिंह अमृतपाल का बेहद करीबी है। ऐसे में अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अमृतपाल से जुड़ी कई बड़ी जानकारी मिल सकती हैं। दरसअल जालंधर से फरारी के बाद से लगातार पप्पलप्रीत अमृतपाल के साथ था। इसके बाद होशियार पुर में दोनों ने अलग अलग रास्ते ले लिए थे।

पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी

अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है। पप्पलप्रीत सिंह भी तब उसी के साथ मौजूद था। इसके बाद से पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी है लेकिन वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। अमृतपाल के अलग अलग जगहों से सीसीटीवी भी सामने आ रहे हैं , लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती, अमृतपाल अपना ठिकाना बदल लेता है। भगोड़े अमृतपाल के साथ इस दौरान उसका सहयोगी पप्पलप्रीत भी साये की तरह साथ आ रहा था। लेकिन अब पुलिस ने पप्पलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया उम्मीद यह जताई जा रही है कि इसकी गिरफ्तारी के बाद अब जड़ ही अमृतपाल भी गिरफ्तार हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Rat Killing : चूहा मारने पर बदायूं पुलिस ने दाखिल किया आरोप पत्र: आरोपी मनोज को पुलिस ने बताया दोषी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT