होम / AAP National Party : आप को अब राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा : केजरीवाल

AAP National Party : आप को अब राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा : केजरीवाल

• LAST UPDATED : April 11, 2023

इंडिया न्यूज, New Delhi (AAP National Party) : आम आदमी पार्टी (AAP) को आधिकारिक रूप से अब राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। चुनाव आयोग ने इस बारे में घोषणा कर दी गई है जिसके बाद आम आदमी पार्टी काफी खुश है और और उसके कार्यकर्ता लगातार जश्न मनाने में लगे हैं। इसी दैरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी को बधाई दी।

हम तो निमित्त मात्र : CM केजरीवाल

केजरीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता का शुक्रिया। राष्ट्रीय पार्टी बनना एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी पार्टी ने देश को नई दिशा दी। सीएम ने अपने आलोचकों को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जब हमने शुरूआत की थी तो पैसे नहीं थे, लोग नहीं थे, अब भी पैसे नहीं थे, लेकिन आदमी बहुत हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज सोचता हूं तो लगता है कि हमारी कोई औकात नहीं, लेकिन हम कहां से कहां पहुंच गए, इसका मतलब है कि भगवान हमसे देश के लिए कुछ कराना चाहता है। हम तो निमित्त मात्र हैं।

सीएम ने मनीष और जैन को किया याद

केजरीवाल ने मनीष और जैन को याद करते हुए कहा कि आज इस मौके पर उनकी बहुत याद आ रही है। वो होते तो इस अवसर पर चार चांद लग जाते। वो देश के लिए और हम सबके लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस समय देश की सभी राष्ट्रविरोधी ताकतें जो इस देश का भला नहीं चाहती, जो देश की तरक्की होते नहीं देखना चाहतीं, आम आदमी पार्टी को रोक रही हैं।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT