होम / Bus Accident In Raigarh : निजी बस गहरी खाई में गिरी, अभी तक 12 की मौत

Bus Accident In Raigarh : निजी बस गहरी खाई में गिरी, अभी तक 12 की मौत

• LAST UPDATED : April 15, 2023

इंडिया न्यूज, Maharashtra (Bus Accident In Raigarh) : महाराष्ट्र के जिला रायगढ़ में शनिवार को सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जी हां, यहां खोपोली इलाके में सवारियों से भरी एक बस 700 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिस कारण 12 लोग अकाल मौत के मुंह में जा समाए। लगातार मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं इस हादसे में 25 से अधिक लोग जख्मी बताए गए हैं।

पुणे से मुंबई जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार एक निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। जब वह पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंगरोबा मंदिर के निकट पहुंची तो अचानक खाई में जा गिरी। बस में करीब 40-45 लोग सवार थे। मौके पर रेस्क्यू टीम और रायगढ़ की पुलिस पहुंच गई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद तेज आवाज और लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।

अमित शाह ने जताया गहरा शोक

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शनिवार को रायगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना के बारे में बात की और गहर दुख जताया।

यह भी पढ़ें : Bihar Hooch Tragedy : जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत, हड़कंप

Tags: