होम / Asian Wrestling Championship : भारतीय पहलवानों ने झटके 14 पदक

Asian Wrestling Championship : भारतीय पहलवानों ने झटके 14 पदक

• LAST UPDATED : April 17, 2023

इंंडिया न्यूज, Haryana (Asian Wrestling Championship) : कजाकिस्तान के अस्ताना में हुई एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप-2023 के 36वें संस्करण में 30 सदस्यों के भारतीय दल ने भाग लिया। भारतीय पहलवानों ने कुल 14 पदक जिनमें एक स्वर्ण, 3 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रदेश के लिए बड़ी बात है कि इसमें सभी पदकों पर हरियाणा के पहलवानों का कब्जा रहा। प्रतियोगिता में भारत पिछले वर्ष की तुलना में दो स्थान नीचे आकर 7वें स्थान पर रहा।

9 से 15 अप्रैल तक आयोजित की गई थी चैंपियनशिप

जानकारी के अनुसार यह कुश्ती चैंपियनशिप 9 से 15 अप्रैल तक किया गया। प्रतियोगिता में झज्जर के अमन सहरावत ने पुरुषों के फ्री स्टाइल वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में अद्भुत प्रदर्शन किया और देश की झाेली में सोना डाला। सोनीपत के रूपिन ने ग्रीको रोमन मुकाबलों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, हिसार की अंतिम पंघाल ने 53 किलोग्राम और रोहतक की निशा दहिया ने 68 किलोग्राम में रजत पदक पर कब्जा किया।

वहीं सोनीपत के नीरज छिक्कारा ने ग्रीको रोमन के 63 किलोग्राम, सोनीपत के सुनील मलिक ने 87 किलोग्राम, झज्जर के विकास ने 72 किलोग्राम, सोनीपत के अनिरुद्ध गुलिया ने फ्री स्टाइल के 125 किलोग्राम और हिसार के दीपक ने फ्री स्टाइल के 79 किलोग्राम भार वर्ग कांस्य पदक जीते। महिला वर्ग में जींद की अंशु मलिक ने 57 किलोग्राम, सोनीपत की सोनम मलिक ने 62 किलोग्राम, रोहतक की मनीषा ने 65 किलोग्राम, रोहतक की रितिका हुड्डा ने 72 किलोग्राम और जींद की प्रिया ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में देश को कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें : Haryana Coronavirus : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज, आज आए 839 केस

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox