होम / Haryana Jail Radio Channel Update : प्रदेश की जेलों में महिला कैदी बनीं रेडियो जॉकी

Haryana Jail Radio Channel Update : प्रदेश की जेलों में महिला कैदी बनीं रेडियो जॉकी

• LAST UPDATED : April 17, 2023

इंंडिया न्यूज, Haryana Jail Radio Channel Update : हरियाणा की जेलों में रेडियो से कैदियों के बीच संवाद अब काफी बेहतर हुआ है, क्योंकि पुरुष कैदियों के साथ ही अब सूबे की जेलों में महिला बंदियों को रेडियो जॉकी के रूप में शामिल कर लिया गया है। आपको जानकारी दे दें कि इन्‍हें जेल रेडियो के लिए प्रशिक्षित किया गया था। इसकी शुरुआत की बात करें तो 1 जनवरी 2023 को कैदियों के लिए जेल रेडियो की शुरुआत की गई थी। इस जेल रेडियो का मुख्य उद्देश्य बंदियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना, रेडियो स्किल के साथ जोड़ना है।

जींद जेल रेडियो प्रतिदिन करेगा 3 घंटे का प्रसारण

जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया क 7 अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होंगे। इनमें शिक्षा और संगीत से जुड़े कार्यक्रमों को विशेष अहमियत दी जाएगी। जेल अधिकारियों के अनुसार अब महिला कैदी रेडियो जॉकी बनकर अपने अनुभव साझा करेगी। वह प्रोग्राम के दौरान रेडियो पर प्रेरक कहानियां भी सुनाएंगी।

3 चरणों में शुरू किया गया जेल रेडियो

मालूम रहे कि प्रदेश में जेल रेडियो को 3 चरणों में शुरू किया गया है। पहले चरण में 3 जेलें शामिल थीं- जिला जेल पानीपत, जिला जेल फरीदाबाद और केंद्रीय जेल अंबाला। दूसरे चरण में जिला जेल, करनाल, जिला जेल, रोहतक, जिला जेल, गुरुग्राम और केंद्रीय जेल हिसार (1) शामिल हैं। तीसरे चरण में 5 जेलों में सिरसा, सोनीपत, जींद, झज्जर और यमुनानगर जिले शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox