होम / अमेरिका के अल्बामा में गोलीबारी, 6 की मौत

अमेरिका के अल्बामा में गोलीबारी, 6 की मौत

• LAST UPDATED : April 17, 2023

इंडिया न्यूज, अल्बामा (Shooting in Alabama America): अमेरिका में गन कल्चर बहुत ज्यादा जानलेवा साबित हो रहा है। जनवरी से लेकर अब तक साल के पहले साढ़े चार माह में ही देश में गोली बारी की 139 वारदात हो चुकी हैं जिनमें सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।

अमेरिका में गोलीबारी की ताजा घटना अल्बामा राज्य में हुई है जहां एक नाबालिग की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। इसी दौरान एक लड़के जोकि नाबालिग बताया जा रहा है ने अचानक एकत्रित लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें 6 नाबालिगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हुए। ज्यादातर घायल नाबालिग ही हैं। गोलीबारी की यह वारदात रविवार शाम को हुई। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर पुलिस गिरफ्त में आ चुका है या नहीं। जिससे गोली चलाने के पीछे की वजह भी सामने नहीं आ पाई है।

मृतकों में एक टेलेंटेड एथलीट : गवर्नर

इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए अल्बामा के गवर्नर ने बताया कि देश में इस तरह के हमले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार को इसपर सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस हमले में हाई-स्कूल फुटबॉल स्टार फिल डोडेल की मौत हो गई। बताया जा रहा है वो बर्थ-डे गर्ल का भाई था।

अल्बामा के गवर्नर काय इवी ने कहा- हमें बहुत अफसोसनाक खबर मिली है। कुछ लोगों की मास शूटिंग में मौत हुई है। इस राज्य में ऐसे जुर्म बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। हम हालात पर नजर रख रहे हैं। मारे गए नाबालिगों में से एक टेलेंटेड एथलीट भी था।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024: ‘कांग्रेस झूठ पर चल रही है’, हरियाणा चुनाव के बीच ज्ञान चंद गुप्ता का कांग्रेस पर जुबानी हमला
Gohana PM Rally : गोहाना में कुछ देर बाद प्रधानमंत्री मोदी करेंगे चुनावी रैली को संबोधित
Road Accident: अचानक बनी चलती गाड़ी आग का गोला, चालक ने फिर ऐसे बचाई जान, जानें पूरा मामला
Haryana Farmers: ‘तीन निरस्त कृषि कानून वापस लाओ’, एक बार फिर विवादों में घिरी कंगना
Haryana Assembly Elections: ‘कहोगे सत्ता में तो आ नहीं रहे, काम कैसे करोगे…’, अरविंद केजरीवाल का हरियाणा में बड़ा बयान
Haryana Election 2024: ‘मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं’, हरियाणा के नेता राव नरबीर सिंह के बोल
Haryana Elections 2024: ‘पार्टी में खूनी संघर्ष शुरू हो जाएगा’, मनोहर लाल ने कांग्रेस को दी बड़ी चुनौती
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox