होम / आज से बदलेगा उत्तर भारत का मौसम

आज से बदलेगा उत्तर भारत का मौसम

• LAST UPDATED : April 18, 2023

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली (Weather Update 18 April): उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से मौसम में बदलाव का अनुमान है। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे तेज गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान तीन डिग्री तक गिर सकता है।मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आज से गुरुवार तक हल्की बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट होगी। 23 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

एक सप्ताह से सता रही गर्मी

लगभग एक सप्ताह से तेज गर्मी हो रही है। हरियाणा और पंजाब व दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में सोमवार को लू जैसे हालात रहे। क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। सोमवार का दिन 40.6 डिग्री तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 15 अप्रैल यानी शनिवार को तापमान 40.5 व 16 अप्रैल को 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जानिए क्या कहते हैं मौसम विभाग के महानिदेशक

मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा कि जब हवाएं बंगाल की खाड़ी की दिशा से चलती हैं तो कई बार बादल छा जाते हैं जो पूर्वी राज्यों में तापमान को कम कर देते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम से गर्म, शुष्क हवाएं पूर्वी भारत में चल रही हैं जहां उनके स्थान के कारण आर्द्रता का स्तर अपेक्षाकृत अधिक है। इसलिए पूर्वी राज्यों के लोगों को पर्याप्त रूप से गर्मी से बचाव के उपाय करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की गुत्थी सुलझी, सैनिक ने ही चलाई थी साथियों पर गोली

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Pehowa Assembly Constituency : डीडी के जितने से मेरी ताकत 100 गुणा बढ़ेगी, दोनों भाई मिलकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ करेंगे पिहोवा का विकास : नवीन जिंदल
BJP Candidate Mahipal Dhanda : भाजपा की नीतियों ने देश की आर्थिक मजबूती को एक नई दिशा दी
Oscars 2025 : किरण राव की लापता लेडीज Oscars 2025 की रेस में हुई शामिल
Rahul Gandhi in Jammu-Kashmir : आपके लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं…” राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले अनुच्छेद 370 को बहाल करने की मांग की
Sonipat Rai Former MLA Left Congress : कांग्रेस के इस पूर्व विधायक ने दिया अब कांग्रेस को झटका, इन कारणों से पार्टी को बोला अलविदा
kalka Assembly Constituency : हरियाणा की सबसे आख़िरी चोटी मोरनी के गांव टीपरा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, भव्य स्वागत
Gurugram Murder : अपनी ही बहन का उजाड़ दिया सुहाग, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox