होम / Coronavirus India Live Update : कोरोना की रफ्तार आज फिर बढ़ी, 24 घंटों में 38 की मौत

Coronavirus India Live Update : कोरोना की रफ्तार आज फिर बढ़ी, 24 घंटों में 38 की मौत

• LAST UPDATED : April 19, 2023

इंडिया न्यूज, New Delhi (Coronavirus India Live Update) : भारत में कोरोना के मामलों में लगातार 4 दिन कमी आने के बाद आज एक बार फिर कोरोना ने फिर लंबी छलांग लगाई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में 10,542 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 38 लोगों की मौत हो गई। यह इस साल सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा है। वहीं सक्रिय मरीजों की बात करें तो एक्टिव केस के आंकड़े बढ़कर 63,562 हो गए हैं। बढ़ रहे केस फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा रहे हैं।

इस साल सबसे ज्यादा 11 हजार 109 केस 13 अप्रैल को दर्ज किए गए थे। इसके बाद लगातार चार दिन संक्रमण के मामलों में कमी आई थी। 14 अप्रैल को 10 हजार 753, 15 अप्रैल को 10 हजार 93, 16 अप्रैल को 9 हजार 111 और 17 अप्रैल को 7 हजार 633 केस मिले थे।

देशभर में केरल के हालात ज्यादा गंभीर

जानकारी दे दें कि पूरे देश में कोरोना के केस 5 राज्यों में ज्यादा हैं। आज आए 10,542 नए कोरोना मरीजों में से 6,310 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले हैं। अकेले केरल में 2,041 नए केस मिले हैं, दिल्ली में 1,537 नए केस मिले हैं वहीं हरियाणा में 965, महाराष्ट्र में 949 और उत्तर प्रदेश में 818 नए केस आए हैं।

जितना संभव हो सके अपने हाथों को बार-बार धोएं

Covid-19 Protection
Covid-19 Protection

आपको बता दें कि आप बार-बार अपने हाथों को किसी कीटाणुनाशक या अल्कोहल-आधारित हैंड वॉश से साफ करते रहें। अगर घर यह मौजूद न हो तो कम से कम साबुन और पानी से 20 सेेकंड तक धोएं ताकि हाथों पर मौजूद वायरस मर जाए या निकल जाए।

बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं

Covid-19 Protection
Covid-19 Protection

वायरस के किसी भी प्रकार के संपर्क से बचाव के लिए यह सुनिश्चित करें कि आप घर से बाहर निकलते समय कोई मास्क अवश्य पहनें ताकि जाने-अनजाने में भी वायरस आपको छू भी न सके। मास्क पहनने से आपके आस-पास के वातावरण से किसी भी प्रकार के वायरस के सांस लेने की संभावना को रोकता है।

आंख, नाक और मुंह को ज्यादा न छूएं

Covid-19 Protection
Covid-19 Protection

दिनभर में आपके हाथ कहीं न कहीं टच में रहते हैं। इसलिए यदि आप अपने चेहरे पर वायरस वाले इन हाथों को छूते हैं, तो वायरस आपकी आंखों, नाक या मुंह के जरिये शरीर में प्रवेश कर जाएगा। इसीलिए आंख, नाक और मुंह को ज्यादा न छूएं।

लोगाें से कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए रखें

Covid-19 Protection
Covid-19 Protection

COVID-19 मानव संपर्क के माध्यम से फैलता है, अगर कोई छींकता है, खांसता है तो वायरस हवा में आज जाते हैं जिसके संपर्क में आने से हम इसकी चपेट में आ जाते हैं। इसलिए लोगों से कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए रखें।

यात्रा करने से बचें

Covid-19 Protection
Covid-19 Protection

जितना संभव हो सके यात्रा करने से बचें। यहां तक ​​कि अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सार्वजनिक स्थ्लों भीड़भाड़ वाले वाहनों से बचें। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इससे बचना चाहिए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जब आपकी बारी हो, तब वैक्सीन जरूर लगवाएं।

यह भी पढे़ें : Haryana Covid 19 : प्रदेश में कोरोना अब सभी जिलों में फैला, आज 965 नए केस

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा को विकास कार्यों में नंबर 1 ले जाना लक्ष्य
Dr. Ashok Kumar Verma : 169 बार रक्तदान व 81 बार प्लेटलेट्स दान करने पर पुलिस उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा हुए सम्मानित
Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ
Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने पर क्या बोले?
CM Yogi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी ने भरी हुंकार, बोले- ‘ कांग्रेस के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता, ये बिना पेंदी के लोटे हैं…’
Haryana Assembly Elections: बृजेन्द्र सिंह ने किया बड़ा दावा, अब कांग्रेस ने कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने की संभावनाओं पर तोड़ी चुप्पी
Haryana Assembly Elections: देवेंद्र कादियान का प्रचार करने का अनोखा तरीका, विदेशों से धमकियां मिलने का लगाया आरोप
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox