होम / President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 को हिसार में, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 को हिसार में, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

• LAST UPDATED : April 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज), President Draupadi Murmu, हिसार : प्रदेश में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 24 अप्रैल को किया जा रहा है जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। उनके आने को लेकर हिसार जिला प्रशासन और एचएयू ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं राष्ट्रपति उस दिन हरियाणा में दो जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। हिसार में उनका हेलिकॉप्टर करीब डेढ़ बजे लैंड करेगा। सीएम मनोहर लाल या राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय उन्हें रिसीव करेंगे। इसके बाद वे सीधे रेस्ट करने के लिए फैकल्टी हाउस में जाएंगे। इस दौरान वे किसी से नहीं मिलेंगी।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 865 स्नातकों को उपाधियां प्रदान की जानी हैं। समारोह में 1 अगस्त 2021 से 30 सितंबर 2022 के दौरान शिक्षा पूरी कर चुके स्टूडेंट्स को 290 स्नातक, 447 परास्नातक एवं 128 डॉक्टरेट की उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

दोपहर बाद समारोह में लेंगी भाग

आपको जानकारी दे दें कि उनका लंच कार्यक्रम विश्वविद्यालय में ही होगा। करीब 3 बजकर 50 मिनट पर वे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और 4.50 मिनट पर वे समारोह से चली जाएंगी। HAU में उनके सभी कार्यक्रम 250 से 300 मीटर की रेंज में होंगे।

तीन हेलिकॉप्टर के लिए बनाए जा रहे हैं हेलीपैड

राष्ट्रपति जिस हेलिकॉप्टर से आएंगी, उनकी सुरक्षा में भारतीय सेना के दो अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर भी तैनात होंगे। इसलिए HAU के खेल ग्राउंड में तीन हेलिकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए ग्राउंड में लगे खेल सामान को हटाया जा सकता है। प्रेसिडेंट के काफिले के लिए ग्राउंड में रास्ता तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Haryana Corona : प्रदेश में 1102 नए मरीज मिले, 2 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें : INLD Parivartan Yatra Updates : इनेलो की परिवर्तन यात्रा से प्रदेश की सियासत गर्माई

यह भी पढ़ें : INLD Parivartan Yatra : जनता के बीच जाकर प्रदेश के अहम मुद्दे उठाना ही यात्रा का उद्देश्य : अभय चौटाला

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox