होम / Parivartan Padyatra : खाेई विरासत को पाने में जुटी इनेलो, दावा- इस बार प्रदेश में बनेगी इनेलो की सरकार

Parivartan Padyatra : खाेई विरासत को पाने में जुटी इनेलो, दावा- इस बार प्रदेश में बनेगी इनेलो की सरकार

• LAST UPDATED : April 20, 2023
  • यात्रा का शुभारंभ 24 फरवरी से पुन्हाना के सिंगार गांव से हुआ

India News (इंडिया न्यूज), Parivartan Padyatra, झज्जर : हरियाणा में इन दिनों ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’ के बैनर तले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की पूरे प्रदेश में यात्रा चल रही है। इस यात्रा का शुभारंभ 24 फरवरी से पुन्हाना के सिंगार गांव से हुआ था और यात्रा 25 सितंबर को कुरुक्षेत्र में संपन्न होगी। जहां-जहां पर इनेलों की पदयात्रा जा रही हैं वहां पर पार्टी प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला बार-बार दोहरा रहे हैं कि राज्य में इस बार विधानसभा चुनाव में बदलाव निश्चित है। उनका यह भी दावा है कि इन बार शत-प्रतिशत राज्य में इनेलो की ही सरकार बनेगी।

आज ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’ का 53वां दिन

आज ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’का 53वां दिन है। यात्रा 215 दिनों के बाद सितंबर में कुरुक्षेत्र में संपन्न होगी। पिछले कल 52वें दिन इनेलो की यात्रा जिला झज्जर के तमाम हलकों से होते हुए बादली व बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची। इस यात्रा ने हरियाणा की सियासत में भी गर्माहट पैदा कर दी है।

यह भी पढ़ें : INLD Parivartan Yatra Updates : इनेलो की परिवर्तन यात्रा से प्रदेश की सियासत गर्माई

इनेलो में कई दल के लोग शामिल हो रहे

वहीं यह भी बता दें कि अभय सिंह चौटाला जिस भी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं तो कांग्रेस, जजपा व भाजपा से सैकड़ों लोग इन पार्टियों को छोड़ कर इनेलो का दामन थाम रहे हैं। इस यात्रा से इनेलो के कार्यकतार्ओं में जोश ही नहीं बल्कि संगठन के लिहाज से भी इनेलो पहले से कहीं अधिक मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

जानिए इस कारण भी यात्रा का महत्व बढ़ा

बता दें कि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में इनेलो अब एक सीट पर सिमट चुकी है। इस वजह से भी पदयात्रा का महत्व बढ़ गया है। इसी कारण इनेलो की इस यात्रा को पार्टी की विरासत को फिर से हासिल करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इनेलो की स्थापना पहली बार अभय के दारा व पूर्व उप प्रधान मंत्री चौधरी देवी लाल ने की थी।

आम लोगों के शासन को वापस लाना भी मकसद : अभय चौटाला

इसके अतिरिक्त अभय चौटाला का यह भी कहना है कि उन्होंने इस पदयात्रा का नाम परिवर्तन यात्रा रखा है। जैसा कि नाम से पता चलता है, परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य हरियाणा में बदलाव लाना और किसानों और आम लोगों के शासन को वापस लाना है। हरियाणा के लोग चौधरी देवीलाल और ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाले पुराने और अच्छे शासन के लिए तरस रहे हैं।

यह भी पढ़ें : INLD Parivartan Yatra : जनता के बीच जाकर प्रदेश के अहम मुद्दे उठाना ही यात्रा का उद्देश्य : अभय चौटाला

यह भी पढ़ें : INLD Parivartan Yatra : गठबंधन को लेकर इनेलो के द्वार खुले : ओपी चौटाला

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox