होम / BJP in Jalandhar LS by-election : कांग्रेस के बाद भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची जारी

BJP in Jalandhar LS by-election : कांग्रेस के बाद भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची जारी

• LAST UPDATED : April 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज), BJP in Jalandhar LS by-election, जालंधर : जालंधर में 10 मई को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की भांति भाजपा भी इस सीट को जीतने की हर संभव कोशिश करेगी। भाजपा इस लोकसभा उपचुनाव को 2024 की तैयारी के रूप में भी देख रही है।

एक बार फिर से लोगों के बीच 2024 लोकसभा चुनाव को सामने रखकर वोटिंग करने का सुझाव दे रही है। इसी के साथ ही पार्टी ने हरियाणा के प्रमुख भाजपा नेताओं की ड्यूटी चुनाव प्रचार में लगाई है। नेता लगाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा के 15 नेताओं की जालंधर उपचुनाव में प्रचार के लिए कहा है। ये नेता जालंधर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करेंगे।

हरियाणा के ये नेता करेंगे चुनाव प्रचार

जालंधर भेजे जाने वाले नेताओं में हरियाणा बीजेपी के 15 नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें भाजपा के दिग्गज नेता व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर, लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद कृष्ण पवार, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक डॉक्टर मिड्डा, विधायक विनोद भयाना के नाम हैं।

इसलिए भी जरूरी है भाजपा के लिए ये उपचुनाव

पंजाब में होने जा रहे जालंधर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत 2024 के लिए भी महत्वपूर्ण है। यदि इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी को जीत मिलती है तो पंजाब के साथ ही हरियाणा के लिए यह संजीवनी साबित होगी। इसलिए केंद्रीय नेतृत्व इस सीट की जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वर्तमान में पंजाब के जो हालात बने हुए हैं उसको देखते हुए पार्टी को जीत की संभावनाएं ज्यादा दिख रही हैं।

कांग्रेस ने बीते कल 40 नाम किए थे जारी

जालंधर उप चुनाव की बात करें तो बीते कल कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की ड्यूटी चुनाव प्रचार के लिए लगाई थी। इनमें नवजोत सिंह सिद्धू से लेकर चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वडिंग आदि के साथ-साथ हरियाणा और हिमाचल के कांग्रेस नेता भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  Indians stranded in Sudan : सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए परिजनों की सरकार से अपील

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox