HTML tutorial
होम / Prakash Singh Badal Health Update : पूर्व मुख्यमंत्री की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती

Prakash Singh Badal Health Update : पूर्व मुख्यमंत्री की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती

• LAST UPDATED : April 24, 2023

इंडिया न्यूज, मोहाली (Prakash Singh Badal Health Update): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और वयोवृद्ध अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। अस्पताल द्वारा जारी किए गए उनके स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत अभी भी है।

जिसके चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है। ज्ञात रहे कि वे पिछले तीन दिन से मोहाली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। अस्पताल ने जारी मीडिया बुलेटिन में केवल इतना बताया गया कि प्रकाश सिंह बादल मेडिकल आईसीयू में विशेषज्ञों की निगरानी में हैं। वहीं, पार्टी के तमाम नेता उनका हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल के परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने की सुखबीर सिंह बादल से बातचीत

ज्ञात रहे कि प्रकाश सिंह बादल का न केवल प्रदेश बल्कि केंद्र में भी बहुत सम्मान है। शिअद ने लंबे समय तक भाजपा के साथ गठबंधन रखा जिसके चलते मौजूदा केंद्र सरकार में प्रकाश सिंह बादल की अच्छी पैठ है। इसी के चलते गत दिवस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके बेटे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को फोन कर उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने बादल के जल्द तंदरुस्त होने की कामना की है।

गत वर्ष फरवरी में उन्हें पोस्ट कोविड स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इस दौरान उनके हृदय और फेफड़ों की जांच भी हुई थी। जनवरी 2022 में उन्हें कोविड 19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल की गिनती उन नेताओं में की जाती है जिन्होंने पंजाब को आधुनिक रूप देने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

Tags:

ADVERTISEMENT
we women want

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox