HTML tutorial
होम / Draupadi Murmu Karnal Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान

Draupadi Murmu Karnal Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान

• LAST UPDATED : April 24, 2023
  • एनडीआरआई का 100वें स्थापना दिवस पर 19वां दीक्षांत समारोह

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Draupadi Murmu Karnal Visit, करनाल/हरियाणा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के सभागार में आयोजित 19वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंची हैं और छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगी। बता दें कि करनाल के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान अपने 100वें स्थापना दिवस का 19 वां दीक्षांत समारोह मना रहा है, जिसमें 542 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान की जानी है। वहीं करनाल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। एनडीआरआई डेयरी में आने वाले हर व्यक्ति को चेक किया जा रहा है।

ये हस्तियां भी मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के साथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला कैलाश चौधरी डॉक्टर संजीव बालियान मौजूद अन्य कई नेता मौजूद हैं। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान पूरे भारत में सबसे बड़ा संस्थान माना जाता है और यहां के सर्च पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह एक ऐसा संस्थान है जहां पूरे विश्व में पहली बार क्लोन से भैंस व गाय के बच्चे तैयार किए गए। वहीं वेटरनरी विभाग में विभिन्न पोस्टों पर काम करने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए यहां पर बहुत से कोर्स व डिग्रियां की पढ़ाई की जाती हैं। उनमें से पास आउट छात्र-छात्राओं को आज डिग्रियां राष्ट्रपति के द्वारा प्रधान की जाएंगी।

ये बोले विद्यार्थी

डिग्री लेने के लिए आए हुए छात्र अनीता व राजेश ने बताया कि उन्होंने 2 साल एनडीआरआई डेयरी में रिसर्चर की पढ़ाई करके काफी अच्छा एक्सपीरियंस हासिल किया है। उन्होंने कहा कि अभी उनको पढ़ाई करने के कुछ दिन बाद ही नौकरी भी मिल चुकी है तो ऐसे में राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान जहां पूरे भारत में पहला स्थान रखता है तो उसकी वजह यही है कि यहां के पढ़ने वाले बच्चे अपना अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अच्छे विभागों में जॉब प्राप्त करते हैं। उनको काफी गर्व महसूस हो रहा है कि आज देश के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति से उनको डिग्री मिल रही है तो कहीं ना कहीं वह वह उनका भविष्य में और भी हौसला बढ़ाएगा।

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox