HTML tutorial
होम / Arvind Kejriwal : दिल्ली सरकार मजदूरों के लिए मकान व आश्रयस्थलों की करेगी व्यवस्था

Arvind Kejriwal : दिल्ली सरकार मजदूरों के लिए मकान व आश्रयस्थलों की करेगी व्यवस्था

• LAST UPDATED : April 24, 2023
  • दिल्ली मुख्यमंत्री की श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

India News (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal, नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें मजदूरों के लिए मकान व होस्टल (आश्रयस्थलों) की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज श्रम विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने विभाग को आदेश दिया कि सरकारी सुविधाओं तथा योजनाओं को दिल्ली में पंजीकृत सभी 13 लाख श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए काम हो।’’

बैठक में इन बिंदुओं पर फैसले किए गए

  • सभी श्रमिकों को बसों में मुफ्त सफर के लिए सालाना डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) पास दिए जाएं।
  • श्रमिकों के रहने के लिए मकानों व होस्टल की व्यवस्था की जाए।
  • सभी श्रमिकों के बच्चों के लिए मुफ्त ‘कोचिंग’ की व्यवस्था हो।
  • सभी श्रमिकों को ‘टूलकिट’ दिए जाएंगे व बड़े स्तर पर उनके लिए ‘कौशल विकास कार्यक्रम’ चलाए जाएंगे।
  • सभी श्रमिकों को ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) तथा एवं ग्रुप इंश्योरेंस दिए जाएंगे।

यह भी पढे़ : PM Modi In MP : पिछली सरकारों ने गांवों की उपेक्षा की क्योंकि वे वोट बैंक नहीं थे : प्रधानमंत्री मोदी

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox