HTML tutorial
होम / Bloody clash in Kapurthala : आपस में भिड़े निहंग, महिला सहित चार घायल

Bloody clash in Kapurthala : आपस में भिड़े निहंग, महिला सहित चार घायल

• LAST UPDATED : April 24, 2023
  • किरपानों व अन्य तेजधार हथियारों से एक दूसरे पर किया हमला

India News (इंडिया न्यूज), Bloody clash in Kapurthala, कपूरथला : प्रदेश में निहंग सिंहों के दो गुटों में आपसी टकराव होने के चलते चार के घायल होने का समाचार है। घायलों में एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं एक निहंग सिंह को गंभीर हालत के चलते अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कपूरथला शहर में अमृतसर रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बवियां साहिब का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह जैसे ही दोनों गुटों के सेवादार गुरुद्वारा पहुंचे तो किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। इसके बाद दोनों गुटों की तरफ से एक दूसरे पर किरपानों व अन्य तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया गया।

सीसीटीवी में कैद हुई टकराव की घटना

कहासुनी जब खूनी संघर्ष में बदल गई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एसपी हरविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों के बयान लिए और गुरुद्वारा में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। जिसमें मारपीट की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। बताया जा रहा है कि कपूरथला में अमृतसर रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बवियां साहिब में काफी लंबे समय से सेवा को लेकर विवाद चल रहा था।

ये लोग हुए घायल

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरुद्वारे की सेवा की जिम्मेदारी बीते दिनों टुर्ना दल के बाबा मेजर सिंह को सौंप दी गई थी। इसके बाद से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 2 निहंग गुरुद्वारा साहिब में आए और गाली गलौज करने लगे। बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि किरपानों से एक दूसरे पर हमला करने लगे।

घायलों में कमलजीत सिंह (गिन्नी बावा), मनजीत बहादुर सिंह बावा, दविंदर कौर तथा सिमरनजीत सिंह घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। गिन्नी बावा को डॉक्टर्स ने गंभीर हालात के चलते अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox