होम / Covid-19 Live Updates : देश में आज संक्रमण में आई कमी, केवल 6,660 नए केस

Covid-19 Live Updates : देश में आज संक्रमण में आई कमी, केवल 6,660 नए केस

• LAST UPDATED : April 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Covid-19 Live Updates, नई दिल्ली : देश में अब कई दिनों बाद कोरोना के केसों में काफी गिरावट नजर आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,660 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.49 करोड़ हो गई है। इसके अतिरिक्त एक्टिव मरीजों की संख्या 63,380 रह गई है। यह भी बता दें कि 24 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,369 हो गई।

Covid-19 Live Updates

भारत कोरोना अपडेट

अगस्त 2020 में इतने लाख हो गए थे केस

वहीं आपको यह भी बता दें कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों के 20 लाख मामले, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख मामले हो गए थे। इसके अतिरिक्त संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर-2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे। जिसने पूरे विश्व में हड़कंप मचा दिया था।

यह भी पढ़ें : Haryana Coronavirus Todays Update : प्रदेश में 856 नए मामले, गुरुग्राम में एक की मौत

यह भी पढ़ें : Grandson Shot Grandmother In Rohtak : झगड़े में पोते ने दादी की गोली मारकर की हत्या

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox