होम / Bargari sacrilege case : बहबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड में सप्लीमेंट्री चालान पेश

Bargari sacrilege case : बहबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड में सप्लीमेंट्री चालान पेश

• LAST UPDATED : April 25, 2023
  • 2400 से अधिक पेजों का चालान मजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में दाखिल
  • प्रकाश सिंह बादलए सुखबीर बादल, सुमेध सिंह सैनी को बनाया गया आरोपी

India News (इंडिया न्यूज), Bargari sacrilege case, चंडीगढ़ : पंजाब के बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी कांड और इससे जुड़े बहबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड में मंगलवार को सप्लीमेंट्री चालान पेश किया गया है। ज्ञात रहे कि 14 अक्तूबर को कोटकपूरा और बहबल कलां में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का प्रयोग किया। बहबल कलां में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें 2 सिख युवकों की मौत हो गई थी। कोटकपूरा में भी फायरिंग हुई, जिसमें करीब 100 प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। इसके बाद से यह हमेशा चुनावी मुद्दा बना रहा।

इस बार विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश के लोगों को इस मामले में न्याय दिलवाने का भरोसा दिया था। वर्तमान में इस गोलीकांड की जांच कर रही एडीजीपी एलके यादव के नेतृत्व वाले विशेष जांच दल (रकळ) ने 2400 से अधिक पेजों का एक और सप्लीमेंट्री चालान मजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में दाखिल किया।

चालान में इन लोगों को बनाया गया मुख्य आरोपी

प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, सुमेध सिंह सैनी पूर्व डीजीपी, प्रकाश सिंह बादल, परमराज सिंह उमरनागल पूर्व सीपी लुधियाना, चरणजीत शर्मा पूर्व एसएसपी मोगा, अमर सिंह चहल पूर्व डीआईजी फिरोजपुर रेंज, सुखमंदर मान पूर्व एसएसपी फरीदकोट, गुरदीप सिंह पूर्व एसएचओ सिटी कोटकपूरा को आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : NIA Raids on PFI : पीएफआई के 17 ठिकानों पर छापेमारी जारी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox