होम / Parkash Singh Badal Death : प्रदेश की कई राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक

Parkash Singh Badal Death : प्रदेश की कई राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक

• LAST UPDATED : April 26, 2023
  • प्रकाश सिंह बादल का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति : मनोहर लाल

India News (इंडिया न्यूज), Parkash Singh Badal Death, चंडीगढ़ : प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेश की कई राजनीतिक हस्तियों ने देश के सबसे अनुभवी और वयोवृद्ध राजनेता, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिसे कभी पूरी नहीं किया जा सकता। प्रकाश सिंह बादल का नाम राजनीति के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

बादल भारत के नेल्सन मंडेला : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश बादल को ”स्वतंत्र भारत के नेल्सन मंडेला” के रूप में वर्णित किया था। उन्होंने कहा था कि बादल भारत के नेल्सन मंडेला हैं। प्रकाश सिंह बादल के निधन से भारतीय राजनीति के एक ऐसे युग का अंत हो गया, जिसने भारत की आज़ादी से लेकर 21वीं सदी तक बनते और बदलते भारत को देखा।

बादल साहब किसानों के मसीहा थे : अभय चौटाला

वहीं इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बादल साहब हमारे परिवार के मुखिया थे। उनके निधन से मन काफी व्यथित है। पिछले 5 दशकों से प्रकाश सिंह बादल का हमारे परिवार से गहरा रिश्ता रहा है। वे किसानों के सच्चे मसीहा और राजनीति के पुरोधा थे उनका निधन न केवल हमारे परिवार के लिए बल्कि किसानों और समूचे देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

इनेलो सुप्रीमो और अभय चाैटाला कल पहुंचेंगे श्रद्धांजलि देने

वहीं इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला और अभय चौटाला कल बादल साहब को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। चौटाला ने कहा कि इस दुखद घटना के चलते इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की जिला स्तरीय बैठकें और परिवर्तन पदयात्रा के कार्यक्रमों को 2 दिन बुधवार और वीरवार के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में निवास दें : हुड्डा

इसके अलावा हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कहा कि शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक, देश के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का काफी दुखद भरा समाचार मिला है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में निवास दें और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें : Haryana Corona Update : प्रदेश में 24 घंटों में 2 ने तोड़ा दम, 925 नए केस

यह भी पढ़ें : Operation Kaveri : सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था नौसेना के जहाज से रवाना

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox