HTML tutorial
होम / Haryana BJP : हरियाणा भाजपा ने की महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां

Haryana BJP : हरियाणा भाजपा ने की महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां

• LAST UPDATED : April 27, 2023
  • पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता को दी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

  • सुनीता दांगी बनीं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

India News (इंडिया न्यूज), Haryana BJP, चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की है। प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश सचिव, एक महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, पांच प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, चार जिला प्रभारी और तीन जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। उन्होंने इस बाबत अधिकारिक चिट्ठी जारी की है।

धनखड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवदायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी दायित्व के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश सचिव का दायित्व ईश्वर पलाका रादौर, यमुनानगर, रेनू डाबला रोहतक को दिया गया है। सुनीता डांगी को हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रेवाड़ी से हुकमचंद यादव, करनाल से भगवान दास कबीर पंथी, रोहतक से अजय बंसल, नारनौल से राकेश शर्मा और सोनीपत से सुमित्रा चौहान को नियुक्त किया गया है। मुकेश गौड़ को रेवाड़ी, धर्मबीर मिर्जापुर को जींद, जवाहर सैनी को सोनीपत और संदीप जोशी को पानीपत का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रीतम चौहान को रेवाड़ी, दयाराम यादव को महेंद्रगढ़ और रणबीर ढाका को रोहतक का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox