होम / Haryana Congress : कई दलों को झटका, 3 पूर्व विधायकों समेत 56 नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Haryana Congress : कई दलों को झटका, 3 पूर्व विधायकों समेत 56 नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

• LAST UPDATED : April 28, 2023

India News, इंडिया न्यूज, Haryana Congress, चंडीगढ़। प्रदेश की राजनीति उस समय गर्मा गई जब भाजपा, ईनेलो, जजपा और आम आदमी पार्टी छोड़कर तीन पूर्व विधायकों समेत 56 नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया जिससे कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। यह उस समय हुआ जब सभी तैयारियों में जुटने शुरू हो चुके हैं।

56 नेता भी कांग्रेस में हुए शामिल

इतना ही नहीं, चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इन नेताओं में पूर्व विधायक और सोनीपत जजपा अध्यक्ष पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक और आम आदमी पार्टी नेता बिजेंद्र कादियान पूर्व विधायक और जजपा नेता मूलाराम गुर्जर के अलावा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलबाग संडिल, जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित बंसल, रिटायर्ड सेशन जज राकेश, यादव, अटेली मार्केट कमेटी की पूर्व चेयरमैन कमलेश सैनी सहित 56 नेताओं ने भाजपा, ईनेलो, जजपा, आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का कहना है कि प्रदेश की जनता अब भाजपा-जजपाकी गठबंधन सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है, ऐसे में जनता अब कांग्रेस को वोट देने का मन बना चुकी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भाजपा प्रतिशोध की राजनीति कर रही

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मामले पर कहा कि अब प्रजातंत्र में प्रतिशोध की कोई जगह नहीं होती। बीजेपी राहुल गांधी के साथ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। वहीं हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका रही है। जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, वहीं मौसम की मार झेल रहे किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें : NSA on Amritpal : आखिर अमृतपाल सिंह पर एनएसए क्यों लगा

यह भी पढ़ें : Amritpal Singh Arrested : भगौड़ा अमृतपाल मोगा से गिरफ्तार

Tags: