होम / Abhay Chautala : हमारे परिवार के मुखिया थे प्रकाश सिंह बादल : अभय चौटाला 

Abhay Chautala : हमारे परिवार के मुखिया थे प्रकाश सिंह बादल : अभय चौटाला 

• LAST UPDATED : April 28, 2023
  • इनेलो की हरियाणा में पदयात्रा 26 और 27 अप्रैल को स्थगित रही

India News, इंडिया न्यूज, Haryana Congress, चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की हरियाणा में चल रही 215 दिन की पदयात्रा 26-27 अप्रैल को स्थगित रही। इस बीच इनेलो के प्रधान महासचिव और ऐलनाबाद से एकमात्र पार्टी विधायक अभय सिंह चौटाला और पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला बादल को श्रद्धांजलि देने उनके गांव ‘बादल’ पहुंचे थे।

प्रकाश सिंह बादल किसानों के मसीहा और राजनीति के पुराने खिलाड़ी रहे

अभय चौटाला कल प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। अभय ने कहा, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल हमारे परिवार के मुखिया थे और हमसे उनका अटूट रिश्ता था। वह किसानों के मसीहा और राजनीति के पुराने सबसे बड़े खिलाड़ी थे। मंगलवार को प्रकाश सिंह बादल ने मोहाली के अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। वह 95 वर्ष के थे। उनके निधन के चलते इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की जिला स्तरीय बैठकें भी बुधवार और वीरवार 2 दिन स्थगित रखी गई।

5 दशकों से प्रकाश सिंह बादल का हमारे परिवार से अटूट रिश्ता रहा

अभय चौटाला ने कहा, प्रकाश सिंह बादल का निधन न केवल हमारे परिवार के लिए बल्कि किसानों और समूचे भारत के लिए बेहद दुख की बात है। वह हमारे परिवार के मुखिया थे। उनके निधन से मन बेहद दुखी हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 दशकों से प्रकाश सिंह बादल का हमारे परिवार से अटूट रिश्ता रहा है।

अभय ने कहा कि वो परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और इस दुख की घड़ी में इनेलो का हर कार्यकर्ता सरदार प्रकाश सिंह बादल के परिवार के साथ खड़ा है। इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला और अभय चौटाला कल प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

दादा चौधरी देवी लाल और प्रकाश सिंह बादल ने मिलकर संघर्ष किया

अभय ने यह भी कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने सदैव ही किसान, मजदूर, दलित एवं वंचित वर्ग की भलाई के लिए काम किए। उन्होंने कहा कि उनके दादा चौधरी देवी लाल और प्रकाश सिंह बादल ने मिलकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए लंबा संघर्ष किया। आपातकाल के दौरान देवीलाल और सरदार सिंह बादल 19 महीने तक जेल में भी रहे।

यह भी पढ़ें : Parkash Singh Badal Funeral Live Updates : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन

यह भी पढ़ें : Amritpal Singh Arrested : भगौड़ा अमृतपाल मोगा से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : We Women Want Episode : मंच पर नजर आएंगी नौसेना और पुलिस फोर्स की महिलाएं

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT