होम / 100 Episode of Mann ki Baat : दुनिया के करोड़ों लोग सुनेंगे पीएम के मन की बात

100 Episode of Mann ki Baat : दुनिया के करोड़ों लोग सुनेंगे पीएम के मन की बात

• LAST UPDATED : April 30, 2023
  • दिल्ली में बीजेपी के कार्यकर्ता 6500 से ज्यादा जगहों पर पीएम के मन की बात के 100वें एपिसोड को सुनेंगे

India News (इंडिया न्यूज़), 100 Episode of Mann ki Baat, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। भारत के कई हिस्सों के अलावा संयुक्त राष्ट्र सहित दुनिया के कई हिस्सों में लाखों लोगों के इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने की उम्मीद है। पूरे देश में कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। इसे आकाशवाणी समेत विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सुना जा सकेगा।

दिल्ली में बीजेपी के कार्यकर्ता 6500 से ज्यादा जगहों पर पीएम के मन की बात के 100वें एपिसोड को सुनेंगे। प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू होगा। कार्यकर्ताओं के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी अलग-अलग जगह मौजूद रहेंगे। साथ ही कई नागरिक संगठन, आरडब्ल्यूए व व्यापारी संगठनों ने भी अपने-अपने माध्यम से विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था की है।

संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में होगा सीधा प्रसारण

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वां एपिसोड का सीधा प्रसारण होगा। जब भारत में कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू होगा उस समय न्यूयॉर्क में रात के 1:30 बज रहे होंगे। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक संगठन के साथ मिलकर भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के लिए न्यू जर्सी में कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।

जानिए कब की गई कार्यक्रम की शुरुआत

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने तीन अक्टूबर, 2014 को पहली बार ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया था। तब से हर महीने के आखिरी रविवार को नियमित रूप से इसका कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है। पीएम मोदी इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ विभिन्न सामाजिक समूहों को संबोधित करते हैं और लोगों से संवाद भी करते हैं। ‘मन की बात’ सरकार और जनता के बीच संपर्क का प्रमुख कार्यक्रम बन गया है।

22 भारतीय व 11 विदेशी भाषाओं में होता है प्रसारण

‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

यह भी पढ़ें : Operation Kaveri Continue : अब तक 2000 भारतीयों को निकाला गया

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT