होम / CM Public Meeting Day 2 : भाजपा राज में अब सिलेंडर के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ता : मनोहर लाल

CM Public Meeting Day 2 : भाजपा राज में अब सिलेंडर के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ता : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : May 2, 2023

India News, (इंडिया न्यूज), CM Public Meeting Day 2, चंडीगढ़ : प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरल लाल का आज कुरुक्षेत्र जिले के गांव धुराला में जनसंवाद कार्यक्रम का दूसरा दिन है। इस दौरान पर तह तक जाकर लोगों समस्याएं सुन रहे हैं। इतना ही नहीं, इस बारे में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निधान के आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।

वहीं उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ी-बड़ी समस्याओं के हल के लिए दुनिया भारत की तरफ देखती है। भारत ने भी कई देशों को मदद के लिए हाथ बढ़ाए। देश को उज्ज्वला योजना भी भाजपा सरकार की देन है। अब सिलेंडर के लिए लोगों को लाइन नहीं लगानी पड़ती। लोग खुद इसके गवाह हैं।

भाजपा ने कोरोना महामारी का डटकर सामना किया

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने यह भी कहा कहा कि कोरोना महामारी देश के सामने अब तक का सबसे बड़ा संकट लेकर उभरी है, लेकिन भाजपा सरकार ने उसका डटकर सामना किया। लोगों ने भी भाजपा का सहयोग किया।

कल यहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

वहीं 3 मई को मुख्यमंत्री गांव बारना के खेल मैदान में सुबह 10 से सुबह 11.30 बजे तक, गांव थाना के पुराने ब्रह्मसरोवर कॉम्प्लेक्स में दोपहर 12.30 से दोपहर 2 बजे तक और गांव कराह साहब के खेल मैदान नजदीक राजकीय मिडिल स्कूल में सायं 3.30 से 5 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

ग्रामीण पृष्ठभूमि  मजबूत करने में जुटे सीएम

बता दें कि सीएम अपने जन संवाद कार्यक्रम के तहत आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए लोगों की नब्ज टटोल रहे हैं, जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए सीएम आने वाले चुनाव के लिए ग्रामीण पृष्ठभूमि को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। क्योंकि पिछले काफी समय से देखने में आया है कि पहले किसान आंदोलन के चलते और फिर ई-टेंडरिंग के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का काफी विरोध हुआ था।

यह भी पढ़ें : CM Public Meeting : कुरुक्षेत्र में CM का जनसंवाद कार्यक्रम शुरू

यह भी पढ़ें : Haryana Covid Cases : प्रदेश में आज आए 300 नए केस, एक की मौत

यह भी पढ़ें : Haryana Rain : प्रदेश में देर रात से बूंदाबादी जारी, 3 दिन अभी थमने के आसार नहीं

यह भी पढ़ें : Kapil Sibbal on Wrestlers Protest : जंतर-मंतर पर जाकर महिला पहलवानों के मन की बात सुनें प्रधानमंत्री मोदी

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT