होम / Morinda sacrilege case accused : मोरिंडा बेअदबी के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत

Morinda sacrilege case accused : मोरिंडा बेअदबी के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत

• LAST UPDATED : May 2, 2023
  • मानसा जेल में बंद था बेअदबी का आरोपी

India News (इंडिया न्यूज), Morinda sacrilege case accused, मानसा : गत 24 अप्रैल को मोरिंडा के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने और पाठी सिंहों से मारपीट करने के आरोपी जसवीर सिंह की गत रात्रि संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जसवीर सिंह मानसा जेल में बंद था। उसे तीन दिन पहले ही रूपनगर से मानसा जेल में शिफ्ट किया गया था। जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह को गत रात्रि सीने में दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल विभाग ने यह जानकारी दी

बेअदबी के आरोपी की मौत के बारे में जानकारी देते हुए जेल विभाग का बताया कि जसवीर सिंह की छाती में दर्द उठा था और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद जेल प्रशासन तुरंत उसे अस्पताल लेकर गया था। सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि शाम 4.10 बजे आरोपी जसवीर सिंह को सिविल अस्पताल लाया गया था। उसकी छाती में दर्द था। 8 बजे उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन रात 9:10 बजे उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : Gang war in Tihar jail : दिल्ली तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

यह भी पढ़ें : Accident in Pathankot : नहर में गिरी कार, तीन बैंक कर्मियों की मौत

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags: