होम / Rahul Gandhi on Wrestler Protest : पहलवानों के साथ ‘हाथापाई’ शर्मनाक, ‘बेटी बचाओ’ का नारा सिर्फ ढोंग : राहुल

Rahul Gandhi on Wrestler Protest : पहलवानों के साथ ‘हाथापाई’ शर्मनाक, ‘बेटी बचाओ’ का नारा सिर्फ ढोंग : राहुल

• LAST UPDATED : May 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Wrestler Protest, नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच कथित तौर पर हाथापाई होने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ यह व्यवहार शर्मनाक है और ‘बेटी बचाओ’ का नारा सिर्फ ढोंग है। उन्होंने ट्वीट किया, “देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बहुत ही शर्मनाक है।

‘बेटी बचाओ’ का नारा बस ढोंग है! असल में भाजपा भारत की बेटियों पर अत्याचार करने में कभी पीछे नहीं रही है।” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि पहलवानों की सुनवाई हो और उनके साथ न्याय किया जाए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश व अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के आंसू देखकर बहुत दुख होता है। इनकी सुनवाई हो और न्याय किया जाए। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें : Wrestlers Protest Update : जंतर-मंतर पर देर रात पहलवानों और पुलिस में झड़प, कई चोटिल

पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर दे रहे धरना

पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जो उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भी हैं।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ 28 फरवरी को दो प्राथमिकी दर्ज की थी और बाद में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिला पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराने की पेशकश की थी।

यह भी पढ़ें : Wrestler Protest : भाजपा का पहलवानों के साथ बर्ताव दुखद व शर्मनाक : केजरीवाल

यह भी पढ़ें : Swati Maliwal Meets Wrestler : जंतर-मंतर पर हाथापाई के बाद स्वाति मालीवाल ने की पहलवानों से भेंट

 

Tags: