होम / BJP Office Inauguration : कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती हुई नजर आ रही : मनोहर लाल

BJP Office Inauguration : कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती हुई नजर आ रही : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : May 4, 2023
  • सेक्टर 9 स्थित भाजपा जिला मुख्यालय करण कमल का उद्घाटन

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), BJP Office Inauguration, करनाल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार सुबह सेक्टर 9 स्थित भाजपा जिला मुख्यालय करण कमल का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हवन यज्ञ कर विधिवत रूप से पूजा आराधना की। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिला मुख्यालय बनने से कार्यकर्ताओं को गर्व का एहसास होगा।

हरियाणा का नहीं बल्कि केंद्र सरकार का विषय

पहलवानों के विषय को लेकर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह हरियाणा का नहीं बल्कि केंद्र सरकार का विषय है इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी एफ आई आर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को दबाव बनाकर नहीं बल्कि आपसी बातचीत से हल किया जा सकता है।

BJP Office Inauguration

मनोहर लाल

राजनीति से जुड़े लोगों को जनता के बीच जाना ही चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी राजनीति से जुड़े लोगों को जनता के बीच जाना पड़ता है बल्कि जो जनता के बीच अभी भी नहीं जा रहे हैं, उन्हें जनता के बीच जाना चाहिए और वह भी अपने राजनीतिक भविष्य के लिए जनता के बीच जा रहे हैं ताकि जनता के बीच जाकर अब तक के कार्यकाल में जो काम सरकार में रहते हुए किए हैं उनको लेकर जनता से बात कर संके।

कांग्रेस को जनसंवाद कार्यक्रम से दिक्कत

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को जनसंवाद कार्यक्रम से इसलिए दिक्कत हो रही है कि क्योंकि उन्हें अपनी जमीन खिसकती दिखाई दे रही है। अब कांग्रेस को घबराहट हो रही है कि सरकार ने पिछले 8 सालों में क्या काम किया है और दूसरी सरकारों ने पिछले 10 साल में क्या काम किया है। इन सब बातों का जनता को पता चल रहा है और आने वाले चुनाव में इन सब चीजों को ध्यान में रखकर जनता अपना मन बनाएगी।

प्रदेश के लगभग 125 तालाबों का सुधार हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में गांवों में लगातार विकास हो रहा है तथा गांव के तालाबों की स्थिति लगातार बेहतर होती जा रही है। अब तक प्रदेश के लगभग 125 तालाबों का सुधार हुआ है जिसको देखकर दूसरे गांव से भी तालाबों को सुधारने की मांग सरकार के सामने आने लगी है तथा यही स्थिति गांव में बिजली को लेकर भी है। गांव में बिजली सप्लाई में भी काफी सुधार हुआ है। गांव के विकास के लिए किसी भी गांव में पैसे की कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। सभी गांव में पूरी पारदर्शिता के साथ विकास के काम किए जाएंगे अब ईटेंडरिंग को लेकर भी गांव के सरपंचों का सरकार को समर्थन मिलने लगा है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री रविंदर राजू, विधायक हरविंदर कल्याण, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, करनाल नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता, मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद तथा भाजपा के जिले भर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Wrestler Protest : भाजपा का पहलवानों के साथ बर्ताव दुखद व शर्मनाक : केजरीवाल

यह भी पढ़ें : Swati Maliwal Meets Wrestler : जंतर-मंतर पर हाथापाई के बाद स्वाति मालीवाल ने की पहलवानों से भेंट

Tags: