होम / OP Chautala Support to Wrestlers : ओमप्रकाश चौटाला 8 मई को जाएंगे दिल्ली जंतर-मंतर

OP Chautala Support to Wrestlers : ओमप्रकाश चौटाला 8 मई को जाएंगे दिल्ली जंतर-मंतर

• LAST UPDATED : May 6, 2023

India News, (इंडिया न्यूज), OP Chautala Support to Wrestlers, चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला शनिवार को कैथल में जाखौली अड्डा स्थित अग्रसेन धर्मशाला में कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए। इस दौरान चौटाला ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरनारत खिलाड़ियों को समर्थन दिया और कहा कि वे 8 मई को समर्थन देने दिल्ली जाएंगे। हैरानी है कि FIR दर्ज करने के बाद भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तार नहीं की जा रही।

बुजुर्गों को देंगे 7500 रुपए पेंशन

वहीं ओपी चौटाला ने कार्यकर्ताओं को कहा कि यदि 2024 में इनेलो की सरकार आई तो वे बुजुर्गों की पेंशन 7500 रुपए कर सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने पुन: कहा कि इस गठबंधन सरकार ने चुनाव में झूठे वादे कर सत्ता हथियाई है, जिसका बदला जनता आने वाले चुनाव में लेगी।

पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने में अभी से जुट जाएं

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि जल्द प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने में अभी से जुट जाएं। मौजूदा सरकार की पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नारे लगाने से कुछ नहीं होता। 10 साल तक जेल में था, नारे ही लगाता था, परंतु कुछ भी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। इतना ही नहीं युवाओं को भी रोजगार नहीं मिल रहा। इनेलो की सरकार आने के बाद सबसे पहले युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : WHO on Covid Pandemic : डब्ल्यूएचओ ने कोविड महामारी का दर्जा घटाया, यह अब आपात स्थिति नहीं

यह भी पढ़ें : Covid-19 Update : भारत के केसों में आई गिरावट, आज केवल इतने मामले

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT