होम / Kerala Malappuram Boat Accident : मलप्पुरम में नाव पलटने से 7 बच्चों सहित 22 की मौत

Kerala Malappuram Boat Accident : मलप्पुरम में नाव पलटने से 7 बच्चों सहित 22 की मौत

• LAST UPDATED : May 8, 2023

India News, (इंडिया न्यूज), Kerala Malappuram Boat Accident, केरल : जिला मलप्पुरम के तानुर इलाके में रविवार देर शाम को ओट्टुम्पुरम के एक नाव डूब गई, जिससे उसमें सवार सात बच्चों समेत 22 लोगों की अकाल मौत हो गई। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्थल से मिली सूचना के अनुसार नौका पर 30 यात्री सवार थे, जिनमें से 22 की मौत हो चुकी है जबकि करीब 9 यात्रियों को नजदीकी निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। उन्होंने बताया कि अभी हादसे के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को जैसे ही उक्त हादसे के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इस पर गहरा शोक जताया और मलप्पुरम जिला कलेक्टर को आपातकालीन बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया। अधिकारियों को आवश्यकत निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : MIG 21 Crash : मिग-21 फाइटर जेट मकान पर गिरा, 3 महिलाओं की मौत

पीएम ने भी जताया शोक, सहायता राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने पीएम राहत फंड से मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति ने जताया गहरा दुख

हादसे की जानकारी मिलने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने भी जनहानि पर शोक व्यक्त किया। मुर्मु ने परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और इश्वर से कामना की है कि वह परिवार के सदस्यों को दुख सहन करने की शक्ति दे वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया।

यह भी पढ़ें : Rajnath Chandigarh Visit Update : रक्षा मंत्री ने वायु सेना विरासत केंद्र का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें : Manipur Violence : हरियाणा के 8 विद्यार्थी मणिपुर में फंसे

Tags: