होम / Odisha Kalahandi Encounter : गोलीबारी के दौरान तीन माओवादी ढेर, पुलिसकर्मी घायल

Odisha Kalahandi Encounter : गोलीबारी के दौरान तीन माओवादी ढेर, पुलिसकर्मी घायल

• LAST UPDATED : May 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Odisha Kalahandi Encounter, भवानीपटना (ओडिशा): ओडिशा के जिला कालाहांडी में एक जंगल में पुलिस ने गोलीबारी के दौरान तीन माओवादियों को मार गिराया और इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह हुई, जब इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया जा रहा था।

सीमा से सटे वन क्षेत्रों में तलाश अभियान अब भी जारी

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुनील के. बंसल ने बताया, ‘‘तीन माओवादियों को मार गिराया गया है और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक का एक अधिकारी गोलीबारी में घायल हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को बोलांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीजीपी ने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल जिलों की सीमा से सटे वन क्षेत्रों में तलाश अभियान अब भी जारी है।

यह भी पढ़ें : Encounter In Rajouri-Baramula : सेना के जवानों ने 2 आतंकी किए ढेर

यह भी पढ़ें : Brij Bhushan Sharan Singh FIR Facts : जानिए बृजभूषण सिंह पर दर्ज FIR में क्या-क्या हैं आरोप

Tags: