HTML tutorial
होम / CBSE 10th Result 2023 : 12वीं के बाद अब 10वीं का परीक्षा परिणाम भी जारी

CBSE 10th Result 2023 : 12वीं के बाद अब 10वीं का परीक्षा परिणाम भी जारी

• LAST UPDATED : May 12, 2023

India News, (इंडिया न्यूज), CBSE 10th Result 2023, चंडीगढ़ : सीबीएसई बोर्ड ने जहां सुबह 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया वहीं अब 10वीं का परिणाम भी घोषित कर दिया है जिसको लेकर अब विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा परिणाम में 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

जानिए इतने विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

वहीं आपको यह भी जानकारी दे दें कि दसवीं की इस परीक्षा में 21 लाख 86 हजार 940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 21 लाख छात्र शामिल हुए थे। यह परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच ली गई थी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर एक लॉगइन दिखाई देगा। इसमें रोल नंबर दर्ज करें।
  4. 10वीं का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. आगे के जरूरत के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके रखें।

यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result 2023 : सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, यहां करें चेक

यह भी पढ़ें : Covid-19 Update 12 May : 24 घंटों में कोविड-19 के 1580 नए केस, 12 मरीजों की मौत

Tags:

ADVERTISEMENT
we women want

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox