होम / MSC Student Suicide in MDU : हॉस्टल में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाया

MSC Student Suicide in MDU : हॉस्टल में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाया

• LAST UPDATED : May 13, 2023

India News, (इंडिया न्यूज), MSC Student Suicide in MDU, रोहतक : हरियाणा के रोहतक में एमडीयू के गर्ल्स हॉस्टल में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। जैसे ही इस बारे में अन्य छात्राओं को जानकारी मिली तो पूरे होस्टल में हड़कंप मच गया। फिलहाल छात्रा ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में खुलासा नहीं हो सका।

20 वर्ष की थी छात्रा

जानकारी के अनुसार चरखी-दादरी के रानीला गांव निवासी दीक्षा (20) एमडीयू में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। साथ ही उसने मेघना गर्ल्स हॉस्टल में कमरा ले रखा था। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि शाम 6 बजे तक दीक्षा को हॉस्टल में घूमते हुए देखा गया था। इसके कुछ देर बाद ही अचानक हॉस्टल के अंदर से छात्रा के चीखने की आवाज सुनाई दी। छात्राएं दीक्षा के कमरे के बाहर पहुंची, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। तुरंत मामले की सूचना हॉस्टल वार्डन को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Girl Student Suicide : सोनीपत में कंपार्टमेंट आने पर छात्रा ने कर लिया सुसाइड

यह भी पढ़ें : CBSE 10th Result 2023 : 12वीं के बाद अब 10वीं का परीक्षा परिणाम भी जारी

यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result 2023 : सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, यहां करें चेक

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox