होम / Misbehavior with female crew member : फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार करने पर युवक गिरफ्तार

Misbehavior with female crew member : फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार करने पर युवक गिरफ्तार

• LAST UPDATED : May 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Misbehavior with female crew member, अमृतसर : दुबई से अमृतसर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 1428 में सवार जालंधर के गांव कोटली निवासी राजिंदर सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर आरोप है कि उसने उड़ान के समय शराब के नशे में महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ की और दुर्व्यवहार किया। इस सबकी शिकायत फ्लाइट लैंड होते ही इंडिगो एयरलाइंस के सहायक सिक्योरिटी मैनेजर अजय कुमार द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना राजासांसी की पुलिस ने सिक्योरिटी मैनेजर की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

शराब पीने के बाद किया हंगामा

मिली जानकारी के अनुसार दुबई से अमृतसर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 1428 में यह घटनाक्रम हुआ। दुबई से इस फ्लाइट में राजिंदर सिंह भी बैठा था। उसने फ्लाइट में शराब का सेवन शुरू किया। अधिक सेवन करने से राजिंदर सिंह अपना आपा खो बैठा। इंडिगो एयरलाइंस के सहायक सिक्योरिटी मैनेजर अजय कुमार द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार फ्लाइट के दौरान रास्ते में आरोपी ने शराब पी कर महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ की और ऊंची आवाज में शोर भी मचाया।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox