होम / Yamunanagar: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पहुंचे यमुनानगर

Yamunanagar: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पहुंचे यमुनानगर

• LAST UPDATED : June 18, 2021

यमुनानगर/देवी दास शारदा

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह यमुनानगर पहुंचे कर जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की है. हरियाणा में 21 नवंबर को खेलो इंडिया खेलो गेमें करवाई जाएंगी. जिसमें देश भर के 20 गेमों की टीमें भाग लेंगे.

यमुनानगर में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया खेलो गेमों के लिए पंचकूला को चुना गया है. इसके अलावा हरियाणा में 20 अकैडमी मिली है. जिसमे पांच स्वदेशी टीमें भी इन गेमो में शामिल होंगी.  खेल मंत्री ने जानकारी दी कि 10 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश भर के 18 वर्ष से कम आयु के लड़के लड़कियां भाग लेंगी. 20 गेम खेलो इंडिया खेलो में शामिल की गई हैं. हरियाणा का खेल विभाग और मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले में रुचि ले रहे हैं ताकि गुवाहाटी से भी अच्छा कार्यक्रम खेलो इंडिया खेलो का हरियाणा में हो सके.

केंद्र सरकार किसानों की समस्या हल करने में लगी हुई है.16 फसलों का एमएसपी बढ़ाया गया है. इसमे एक कमर्शियल ऐड है पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें किसानों को पहले इन बिलों को जानना चाहिए देखना चाहिए था. हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं उनके खातों में ₹5,00,000 की राशि जमा कराई जा रही है. ताकि हरियाणा को ज्यादा से ज्यादा मेडल प्राप्त हो.

खेल मंत्री संदीप सिंह के यमुनानगर आगमन को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की हुई थी. जिसके चलते सचिवालय के आसपास सुरक्षा चाक-चोबंद की गई थी. इसके बावजूद किसान सचिवालय के नजदीक पहुंचने में कामयाब हो गए है. किसानों ने खेल मंत्री संदीप सिंह के सचिवालय आते-जाते हुए नारेबाजी कर के काले झंडे दिखाए और अपना विरोध किया.

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox