होम / Parivartan Padyatra Day 76: ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का बुधवार को 76वां दिन

Parivartan Padyatra Day 76: ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का बुधवार को 76वां दिन

• LAST UPDATED : May 17, 2023
  • भाजपा गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है: अभय सिंह चौटाला
  • कहा – संतरी से लेकर मंत्री तक सभी प्रदेश की जनता को लूटने में लगे हैं और मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्री तक बड़ी साफगोई से भ्रष्टाचार के मुद्दों को छिपाने में लगे रहते हैं
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जनसंवाद कार्यक्रम को बताया ढकोसला
  • मुख्यमंत्री जिन लोगों से संवाद करते नजर आते हैं, असल में वे भाजपा के ही होते हैं और यदि कोई सामान्य नागरिक अपनी शिकायत रखता भी है तो फिर उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे बाहर निकाल दिया जाता है
  • कांग्रेस में कई गुट बने हुए हैं और उनके नेताओं के आपस में जुते बज रहे हैं
  • लोगों ने दस साल का कांग्रेस का राज देखा जिसमें किसानों की जमीनों को सस्ते में खरीद कर भोले-भाले किसानों को लूटा और बिल्डरों से सांठ- गांठ कर हजारों करोड़ रुपए कमाए
  • परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा में एक नई क्रांति लाएगी और निश्चित तौर पर प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी

India News (इंडिया न्यूज),Parivartan Padyatra Day 76,भिवानी: इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बुधवार को 76वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने आज भिवानी में भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है, संतरी से लेकर मंत्री तक सभी प्रदेश की जनता को लूटने में लगे हैं और मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्री तक बड़ी साफगोई से भ्रष्टाचार के मुद्दों को छिपाने में लगे रहते हैं। अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जनसंवाद कार्यक्रम एक ढकोसला है।

भोले भाले किसानों को लूटा

चूंकि इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जिन लोगों से संवाद करते नजर आते हैं, असल में वे भाजपा के ही होते हैं और यदि कोई सामान्य नागरिक अपनी शिकायत रखता भी है तो फिर उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे बाहर निकाल दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने सारी मर्यादाओं को लांघते हुए आम लोगों के साथ-साथ अब जनप्रतिनिधियों के साथ भी बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया है और ये व्यवहार उनके अहंकार को दर्शाता है। वहीं कांग्रेस में कई गुट बने हुए हैं और उनके नेताओं के आपस में जुत्ते बज रहे हैं। कांग्रेस में गुटबाजी भयंकर रूप से हावी है। लोगों ने दस साल का कांग्रेस का राज देखा जिसमें किसानों की जमीनों को सस्ते में खरीद कर भोले भाले किसानों को लूटा और बिल्डरों से सांठ-गांठ कर हजारों करोड़ रूपए कमाए। इसलिए प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया था। अब लोग कांग्रेस से भी बुरी तरह से परेशान हैं।

बच्चों के लिए खेल के लिए स्टेडियम नहीं

उन्होंने कहा कि परिवर्तन पदयात्रा के तहत वे अब तक 1600 किमी यात्रा कर चुके हैं लेकिन बड़ी शर्मनाक स्थिति ये है कि आज लोग पानी के लिए हाहाकार कर रहे हैं, बिजली के लिए परेशान हैं, स्कूलों में मास्टर नहीं हैं, अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं, बच्चों के लिए खेल के लिए स्टेडियम नहीं हैं, सडक़ों का इतना बुरा हाल है कि एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए गाड़ी से जाना तो दूर चलना दूभर है। मुख्यमंत्री के स्वयं के गांव के हालात बद से बदतर हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के कितने बुरे हालात होंगे।

इनेलो नेता ने कहा कि अब तो देश और प्रदेश का हर वर्ग दुखी है और अपने हक अधिकार के लिए सरकार के समक्ष आवाज उठा रहा है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है वहीं कानून व्यवस्था का बुरी तरह से दिवालिया पिटा हुआ है। किसान, कर्मचारी, व्यापारी और खिलाड़ी सभी अपनी जायज मांगों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में शुरुआत हुई इस बदलाव की आंधी से दिल्ली में बैठे हुक्मरानों की भी चिंता बढ़ गई है और निश्चित तौर पर देश और प्रदेश में बड़ा बदलाव आएगा। परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा में एक नई क्रांति लाएगी और निश्चित तौर पर प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें : Delhi Government: एलजी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल दिल्ली सरकार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाली

यह भी पढ़ें : ‘The Kerala Story’: ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म पर तमिलनाडु में प्रतिबंध नही, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब, बुधवार को सुनवाई

यह भी पढ़ें : Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने कहा ,जम्मू कश्मीर के जेल से बाहर प्रदेश की जेलों में कैदियों के ट्रांसफर मामले की सुनवाई हाई कोर्ट करेगा

Connect With Us : Twitter, Facebook 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT