होम / Ratan Lal Kataria : मौत के 23 घंटे पहले केंद्र के कार्यों का किया था गुणगान

Ratan Lal Kataria : मौत के 23 घंटे पहले केंद्र के कार्यों का किया था गुणगान

• LAST UPDATED : May 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Ratan Lal Kataria, चंडीगढ़ : अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया का राजनीति से हमेशा ही लगाव रहा है। अगर लगाव की बात करें तो रतन लाल कटारिया का भाजपा से अधिक लगाव रहा। मौत से महज 23 घंटे पहले भी कटारिया ने केंद्र सरकार के कार्यों का सोशल मीडिया पर जमकर गुणगान किया था। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण घरों में स्वच्छ पेयजल पहुचाने की बात कही तो वंदे भारत ट्रेन के बारे में जमकर सराहा। उन्होंने इस पर लिखा कि यह नया भारत है। वहीं सांसद ने इस दौरान कांग्रेस पर भी करारा तंज कसा।

14 दिन पहले ही मनाई थी सालिगरह

बेशक कटारिया की कई दिनों से तबीयत काफी खराब थी लेकिन सांसद कटारिया ने 4 मई को अपनी 40वीं शादी की सालगिरह भी मनाई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी बंटो कटारिया के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो भी साझा किया था। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि किस प्रकार 40 वर्षों में तमाम संघर्षों को उन्होंने और उनकी पत्नी से एक साथ पार किया। इस दौरान फोटो में वह काफी बीमार दिखाई देते हैं। हाथों में कैनुला लगी हुई थी और चेहरा काफी मुर्झाया हुआ था। जिसमें उन्होंने लोगों से आशीर्वाद भी मांगा था।

मोेटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए दिया था संदेश

वहीं आपको बता दें कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए श्रीअन्न योजना शुरू की थी, जिसको लेकर कटारिया को भी काफी उत्साह था। उन्होंने दिल्ली में एक बैठक में भी भाग लिया था जिसमें श्रीअन्न से बने खाद्य पदार्थों का सेवन किया था। इसके बाद जैसे ही वे अंबाला आए तो उन्होंने मोेटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए लोगों को संदेश देना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को भी मोटे अनाज उगाने के लिए प्रेरित किया।

MP Ratan Lal Kataria

सांसद रत्न लाल कटारिया

जन्म स्थान और शिक्षा

आपको जानकारी दे दें कि रतनलाल कटारिया का जन्म यमुनानगर के संधाली गांव में 19 दिसंबर 1951 को था। इनके पिता का नाम ज्योति राम और माता का नाम परिवारी देवी था। रतन लाल कटारिया के परिवार में पत्नी बंतो कटारिया के अलावा एक बेटा तथा 2 बेटियां हैं। वहीं कटारिया ने कैंट के एसडी कॉलेज से बीए ऑनर्स करने के बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस और LLB की पढ़ाई की।

2019 में बनाया था केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री

वहीं सांसद कटारिया को मई 2019 में केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री बनाया गया। कटारिया 1985 में रादौर विधानसभा से विधायक रहे। इसके अलावा रतन लाल हरियाणा सरकार में रेवेन्यू मिनिस्टर और 1996 वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन भी रहे। रतन लाल कटारिया 13 वर्ष की आयु में बाल कलाकार के रूप में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु से सम्मानित हुए। 2019 के लोकसभा चुनाव में अंबाला सीट पर भाजपा ने रतन लाल कटारिया पर तीसरी बार दांव खेला था। तजुर्बे और पुराने चेहरे के चलते ही भाजपा ने कटारिया को अंबाला लोकसभा आरक्षित सीट से मैदान में उतारा।

कटारिया ने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : मोदी

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन पर  शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने जन सेवा और सामाजिक न्याय की दिशा में समृद्ध योगदान दिया।मोदी ने ट्वीट किया कि वह सांसद एवं पूर्व मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन से काफी दुखी हैं। उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समृद्ध योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन राजनीतिक हस्तियों ने भी जताया शोक

सांसद रतन लाल कटारिया की मौत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम मनोहर लाल, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, गृहमंत्री अनिल विज ने भी गहरा शोक जताया है।

Tags: