होम / Ratan Lal Kataria Funeral : पंच तत्व में विलीन हुए रतन लाल कटारिया

Ratan Lal Kataria Funeral : पंच तत्व में विलीन हुए रतन लाल कटारिया

• LAST UPDATED : May 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Ratan Lal Kataria, चंडीगढ़ : अंबाला के भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया (72) का अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद मनीमाजरा के श्मशान घाट में किया गया। अंबाला के स्थानीय विधायक असीम गोयल, भाजपा महामंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित कई विधायक मंत्री और भाजपा नेता मौजूद रहे।

बता दें कि हरियाणा के अंबाला से 3 बार के भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया का बीती रात चंडीगढ़ पीजीआई में निधन हो गया था। कटारिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ काफी लंबे समय से जुड़े हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।

Ratan Lal Kataria

रतन लाल कटारिया

जन्म स्थान और शिक्षा

आपको जानकारी दे दें कि रतनलाल कटारिया का जन्म यमुनानगर के संधाली गांव में 19 दिसंबर 1951 को था। इनके पिता का नाम ज्योति राम और माता का नाम परिवारी देवी था। रतन लाल कटारिया के परिवार में पत्नी बंतो कटारिया के अलावा एक बेटा तथा 2 बेटियां हैं। वहीं कटारिया ने कैंट के एसडी कॉलेज से बीए ऑनर्स करने के बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस और LLB की पढ़ाई की।

2019 में बनाया था केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री

वहीं सांसद कटारिया को मई 2019 में केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री बनाया गया। कटारिया 1985 में रादौर विधानसभा से विधायक रहे। इसके अलावा रतन लाल हरियाणा सरकार में रेवेन्यू मिनिस्टर और 1996 वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन भी रहे। रतन लाल कटारिया 13 वर्ष की आयु में बाल कलाकार के रूप में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु से सम्मानित हुए। 2019 के लोकसभा चुनाव में अंबाला सीट पर भाजपा ने रतन लाल कटारिया पर तीसरी बार दांव खेला था। तजुर्बे और पुराने चेहरे के चलते ही भाजपा ने कटारिया को अंबाला लोकसभा आरक्षित सीट से मैदान में उतारा।

MP Ratan Lal Kataria

सांसद रत्न लाल कटारिया

कटारिया ने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : मोदी

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन पर  शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने जन सेवा और सामाजिक न्याय की दिशा में समृद्ध योगदान दिया।मोदी ने ट्वीट किया कि वह सांसद एवं पूर्व मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन से काफी दुखी हैं। उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समृद्ध योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन राजनीतिक हस्तियों ने भी जताया शोक

सांसद रतन लाल कटारिया की मौत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम मनोहर लाल, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, गृहमंत्री अनिल विज ने भी गहरा शोक जताया है।

यह भी पढ़ें : MP Ratan Lal Kataria Passed Away : नहीं रहे भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया

यह भी पढ़ें : Ratan Lal Kataria : मौत के 23 घंटे पहले केंद्र के कार्यों का किया था गुणगान

Tags: