होम / Weather Update 21 May : आज और कल चलेगी लू, 23 से राहत की संभावना

Weather Update 21 May : आज और कल चलेगी लू, 23 से राहत की संभावना

• LAST UPDATED : May 21, 2023
  • पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय पर दस्तक के आसार

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update 21 May, नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में लोगों को आज और कल हीटवेव यानी लू का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अधिकतर राज्यों में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं और कुछ जगह 23 से कुछ जगह 24 मई से तेज गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

जानिए किन राज्यों व स्थानों पर कल तक रहेगी लू

आईएमडी अधिकारियों के अनुसार दक्षिण उत्तर प्रदेश में 22 मई तक हीटवेव की स्थिति रहेगी। साथ ही मध्य प्रदेश व पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज हीटवेव रहने का अनुमान है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और झारखंड के लोगों को 21 से 23 मई के बीच भीषण गर्मी की मार झेलने पड़ सकती है।

24 मई से 5 दिन तक कई राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने बताया कि 24 मई से अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी। चक्रवाती दबाव के चलते कई राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय के ऊपर दस्तक दे सकता है। इसके कारण दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। तापमान के साथ राजधानी में गर्मी और बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है।

अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। सोमवार और मंगलवार को तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है, लेकिन मंगलवार रात को कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद तीन दिन तक हल्की वर्षा हो सकती है। ऐसे में तापमान में गिरावट हो सकती है।

उत्तराखंड में तीन दिन में करवट लेगा मौसम

उत्तराखंड में तीन दिन बाद एक बार दोबारा मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने 24 मई को राज्य में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना जताई है। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार इस दौरान मैदानी इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags: