होम / Varun Dhawan Cameo In Citadel: प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में वरुण धवन ने किया कैमियो

Varun Dhawan Cameo In Citadel: प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में वरुण धवन ने किया कैमियो

• LAST UPDATED : May 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज),Varun Dhawan Cameo In Citadel: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें प्रियंका के साथ हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडेन ने स्क्रीन शेयर की है। जासूसी पर आधारित इस सीरीज को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिटाडेल सीरीज का भारतीय वर्जन भी बहुत जल्द दस्तक देने वाला है, जिसमें वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब प्रियंका चोपड़ा के ‘सिटाडेल’ को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। इसमें वरुण धवन ने कैमियो किया है।

‘सिटाडेल’ में वरुण धवन ने किया कैमियो

सिटाडेल वेब सीरीज में प्रियंका चोपडा ने नाडिया सिंह का रोल प्ले किया है। अगर आपने सीरीज का पांचवां एपिसोड में देखा है, तो आपने नोटिस किया होगा कि नाडिया सिंह, राही गंभीर नाम से शख्स को कॉल करती है। नाडिया फोन पर राही को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देती है और साथ ही ये भी कहती है कि वह वह वहां से निकलना चाहती है। अगर आप ध्यान से सुनेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि राही गंभीर कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन हैं।

प्रियंका चोपड़ा के ऑनस्क्रीन पिता बने वरुण धवन

प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल में वरुण धवन ने प्रियंका चोपड़ा के पिता का किरदार निभाया है और बताया जा रहा है कि एक्टर शो के आखिरी एपिसोड में नजर आएंगे।

‘सिटाडेल’ के इंडियन वर्जन में दिखेंगे वरुण और समांथा रुथ प्रभु

बता दें कि ‘सिटाडेल’ के भारतीय वर्जन का निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया था कि क्या वह वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु के सिटाडेल में नजर आएंगी, जिस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि शायद और शायद नहीं। प्रियंका चोपड़ा की ‘सिटाडेल’ का अंतिम एपिसोड 26 मई, 2023 को प्रीमियर होगा। हर हफ्ते के शुक्रवार को सीरीज का एक एपिसोड स्ट्रीम होता है।

यह भी पढ़ें : Division Bench of Calcutta: कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच ने बचा लीं 32 हजार टीचर्स की नौकरियां

यह भी पढ़ें : Rajiv Gandhi: विश्व में सबसे सुंदर राष्ट्र अध्यक्ष राजीव गांधी, डिजिटल क्रांति के साथ दे गए 18 वर्ष वालों को मताधिकार और पंचायती राज की सौगात

यह भी पढ़ें : Supreme Court Strict Instructions: केंद्र और राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्दश, जिला जजों के बकाया वेतन-भत्ते का भुगतान तुरंत करें

Connect With Us : Twitter, Facebook 

Tags: