होम / Ashok Tanwar on Brijbhushan Sharma : पहलवानों के धरने के एक माह बाद भी नहीं हुई बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी : डॉ. अशोक तंवर

Ashok Tanwar on Brijbhushan Sharma : पहलवानों के धरने के एक माह बाद भी नहीं हुई बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी : डॉ. अशोक तंवर

• LAST UPDATED : May 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Maa Brahmari Devi Temple Barwala, चंडीगढ़ : दिल्ली के जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने को लेकर धरना दे रहे पहलवानों को एक महीना हो चुका है। इसके बावजूद पहलवानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। अभी तक यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया। ये बातें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए कही।

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण

उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी न होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा आम आदमी पार्टी कुश्ती खिलाड़ियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कोई सुनवाई नहीं होने पर धरनारत पहलवान कैंडल मार्च निकालने को मजबूर हैं। मोदी सरकार धरनारत पहलवानों पर दबाव की रणनीति अपना रही है। देश इसको कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। जिन पहलवानों ने देश के नाम को आगे बढ़ाया है, उसका अपमान किया जा रहा है। जब ये पहलवान मेडल जीतते हैं और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा विश्व में फहराते हैं, तब तो पीएम मोदी भी इनके साथ फोटो खिंचवाते हैं और उनके फोन पर बात करते हैं। अब आज ये न्याय पाने के लिए भटक रहें हैं तो मोदी एक शब्द भी नहीं बोल रहे।

आम आदमी पार्टी खिलाड़ियों के साथ

उन्होंने कहा कि सभी कुश्ती खिलाड़ियों को इंसाफ मिलने तक आम आदमी पार्टी उनके साथ है। डॉ. अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री खट्टर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का गौरव न्याय पाने के लिए आज सड़कों पर बैठने को मजबूर है और सीएम को प्रदेश के खिलाड़ियों की कोई भी सुध नहीं है। प्रदेश के लोगों ने 2024 में सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।

यह भी पढ़ें : Manish Sisodia’s judicial custody increase : सिसोदिया की न्यायिक हिरासत एक जून तक बढ़ा दी गई

यह भी पढ़ें :  RBI Guidelines on two thousand note : 2000 के नोट बदलने का चार माह का समय, बैंकों में भीड़ न लगाएं लोग : आरबीआई

Tags: