होम / Pipli Zoo Kurukshetra : कुरुक्षेत्र का पिपली जू बना पर्यटकों का मुख्य केंद्र

Pipli Zoo Kurukshetra : कुरुक्षेत्र का पिपली जू बना पर्यटकों का मुख्य केंद्र

• LAST UPDATED : May 27, 2023
  • पक्षियों, जानवरों और सरीसृपों की कई प्रजातियाँ हैं यहां

  • राज्य के वन्यजीवों में से एक चिड़ियाघर है

India News, इंडिया न्यूज, Pipli Zoo Kurukshetra, चंडीगढ़ : वैसे तो हरियाणा में कई पर्यटन स्थल है लेकन एक पर्यटन स्थल कुरुक्षेत्र में पिपली जू भी है जोकि पर्यटकों को काफी लुभाता है। आपको जानकारी दे दें कि उक्त पिपली जू कुरुक्षेत्र के पास नेशनल हाईवे पर जीटी रोड पर ही स्थित है। यहां आप पक्षियों, जानवरों और सरीसृपों की कई प्रजातियाँ देख सकते हैं। बच्चों के लिए तो यह काफी पसंदीदा स्थल है।

27 एकड़ के क्षेत्र में फैला है पिपली जू

बता देें कि यह चिड़ियाघर 27 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है जोकि 1982 में स्थापित किया गया था और यह प्रदेश के वन्यजीवों में से एक चिड़ियाघर है। वीकेंड पर तो यहां पर्यटकों का काफी जमावड़ा लगा रहता है। पर्यटक अपने परिवारों के साथ पिकनिक मनाने और जानवरों को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं।

यह जानवर और पक्षी हैं जू में

पिपली चिड़ियाघर में इस समय एशियाई शेर, भारतीय तेंदुआ, हनुमान लंगूर, ब्लैकबक, चीतल (चित्तीदार हिरण), हाइना, जैकाल, पीफॉवल, लाल जंगल फाउल, हिंडो, घड़ियाल, मगरमच्छ, सांभर देखने को मिल जाएंगे।

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox