होम / Covid-19 : जानिए भारत में कोरोना के आज इतने केस आए

Covid-19 : जानिए भारत में कोरोना के आज इतने केस आए

• LAST UPDATED : May 29, 2023

India News, इंडिया न्यूज, Covid-19, नई दिल्ली : देश में कोविड-19 के 310 नए मामले सामने आए हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,972 से घटकर 4,709 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 2 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,31,866 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,90,054) दर्ज की गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,53,479 हो गई है और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।


बात करें देश में 7 अगस्त 2020 की तो उस दौरान संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पास केस आ गए थे। देश में 19 दिसंबर, 2020 को ये मामले एक करोड़ तक जा पहुंचे थे जिसने चारों ओर हड़कंप मचाकर रख दिया था। पिछले साल चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इतना ही नहीं 25 जनवरी 2022 को तो संक्रमण के मामले चार करोड़ के भी पार हो गए थे।

विश्व में अभी तक वैरिएंट्स के ये रूप आए सामने

अभी तक पूरे विश्व में कोरोना वैरिएंट्स के अलग-अलग रूपों की बात की जाए तो 7 रूप इसके सामने आ चुके हैं, जिसमें सबसे पहले चीन में 2019 में पहला वैरिएंट मिला जिसका नाम था ओरिजिनल वायरस, फिर 2020 में यूनाइटेड किंगडम में अल्फा, 2021 में साउथ अफ्रीका में बीटा, 2021 में ब्राजील में गामा, 2021 में भारत में डेल्टा, 2021 में ही कई देशों में ओमिक्रॉन और 2020 में चीन में ओमिक्रॉन बीएफ.7 और उत्तराखंड में एक्सबीबी.1.5 सामने आया है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox