होम / Aap Election Campaign in Haryana : आप हरियाणा के इस जिले से करेंगी चुनावी शंखनाद

Aap Election Campaign in Haryana : आप हरियाणा के इस जिले से करेंगी चुनावी शंखनाद

• LAST UPDATED : May 29, 2023

India News, इंडिया न्यूज, Aap Election Campaign in Haryana, हरियाणा : देश के 4 राज्यों में आम आदमी पार्टी चुनावी कैंपेन करने जा रही है जिसका हरियाणा से आगाज होगा। इसी कारण आप 8 जून को प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु कहे जाने वाले जिला जींद में एक मेगा रोड शो करेगी जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ पड़ोसी राज्य पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

आने वाले हैं विधानसभा चुनाव

मालूम रहे कि आम आदमी पार्टी देश के 4 राज्यों हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर फोकस कर रही है। हालांकि हरियाणा से पहले 3 राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होंगे।

आखिर जींद से ही आगाज क्यों

चुनावी कैंपेन के लिए आम आदमी पार्टी ने हरियाणा को ही क्यों चुना इसकी कुछ खास वजह हैं। पहली दिल्ली और पंजाब के लगता हुआ राज्य है। चूंकि इन दोनों राज्यों में पार्टी की सरकार है, इसलिए पार्टी सोच रही है कि हरियाणा में इसका अच्छा असर रहेगा। हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर चल रही है, जिसका फायदा चुनाव में अन्य पार्टियों को होगा। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल का गृह राज्य हरियाणा है।

आप ने यहां 2 चुनाव लड़े

हरियाणा में आप अभी तक 2 चुनाव लड़ चुकी है। 2022 में पार्टी ने चुनाव की शुरुआत निकाय चुनाव से की, जिसमें आप को 10.96% वोट हासिल हुआ। वहीं दूसरा चुनाव वे पंचायत का लड़े जिसमें आप ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों से अच्छा प्रदर्शन किया और 13% से अधिक का वोट हासिल किए। वहीं जींद को प्रदेश की राजनीतिक राजधानी कहें तो प्रदेश के राजनीतिक दलों के लगभग सभी दिग्गजों ने अपने राजनीतिक भविष्य की शुरुआत इसी धरा यानि जींद से की। चूंकि 2024 में राज्य में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव होने हैं तो ऐसे में जींद सभी राजनीतिक दलों के लिए केंद्र बिंदु बनेगा।

यह भी पढ़ें : New Parliament Building M Sand : संसद भवन में हरियाणा के इस जिले के रेत का इस्तेमाल, देश के पीएम ने भी की सराहना

यह भी पढ़ें : Guwahati-NJP Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी-एनजेपी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox