होम / PM on International Yoga Day : तन-मन से स्वस्थ व प्रसन्न रहने के लिए योग दुनिया को जोड़ता है: प्रधानमंत्री मोदी

PM on International Yoga Day : तन-मन से स्वस्थ व प्रसन्न रहने के लिए योग दुनिया को जोड़ता है: प्रधानमंत्री मोदी

• LAST UPDATED : June 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), PM on International Yoga Day, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग के वैश्विक स्तर पर और अधिक लोकप्रिय होने की कामना करते हुए शुक्रवार को कहा कि तन-मन से स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए योग दुनिया को जोड़ता है। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी योग दिवस से कुछ दिन पहले आई है। वह अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे।

इस समारोह में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष साबा कोरोसी भी भाग लेंगे। कोरोसी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के नॉर्थ लॉन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संयुक्त राष्ट्र में होने वाले नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए उत्साहित हूं।’’

उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। आपकी भागीदारी कार्यक्रम को और भी विशेष बनाती है। योग तन-मन से स्वस्थ व प्रसन्न रहने की दिशा में दुनिया को एक साथ लाता है। विश्व स्तर पर योग और अधिक लोकप्रिय हो।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने एक और ट्वीट के जरिए लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने विभिन्न आसनों को दर्शाते हुए एक वीडियो भी साझा किया। उन्होंने कहा, ‘‘योग शरीर और मन दोनों को बहुत लाभ पहुंचाता है। यह मजबूती, लचीलापन और शांति को बढ़ावा देता है। आइए, हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और तन-मन से स्वस्थ और प्रसन्न रहें। इससे शांति भी मिलती है।

मोदी की अमेरिका की यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू होगी, जहां वह 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था।

यह भी पढ़ें : PM Modi Foreign Visit : प्रधानमंत्री 20 से 25 जून तक अमेरिका, मिस्र की यात्रा पर जाएंगे : विदेश मंत्रालय

यह भी पढ़ें : Amit Shah : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 को करेंगे सिरसा से रैलियों का आगाज : धनखड़

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

PM Narendra Modi के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने किया मंथन
Haryana Polls 2024 : महेंद्रगढ़ के चुनावी रण में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होने के आसार, तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण
CM Nayab Saini की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हलके में तेजी से चलाया अपना जनसंपर्क अभियान
Pehowa Assembly Constituency : डीडी के जितने से मेरी ताकत 100 गुणा बढ़ेगी, दोनों भाई मिलकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ करेंगे पिहोवा का विकास : नवीन जिंदल
BJP Candidate Mahipal Dhanda : भाजपा की नीतियों ने देश की आर्थिक मजबूती को एक नई दिशा दी
Oscars 2025 : किरण राव की लापता लेडीज Oscars 2025 की रेस में हुई शामिल
Rahul Gandhi in Jammu-Kashmir : आपके लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं…” राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले अनुच्छेद 370 को बहाल करने की मांग की
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox