होम / INSO Foundation Day 2023 : 6 अगस्त को हिसार में मनाएंगे इनसो का स्थापना दिवस :दिग्विजय चौटाला

INSO Foundation Day 2023 : 6 अगस्त को हिसार में मनाएंगे इनसो का स्थापना दिवस :दिग्विजय चौटाला

• LAST UPDATED : July 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), INSO Foundation Day, चंडीगढ़ : इनसो का स्थापना दिवस 6 अगस्त को हिसार में मनाया जाएगा। इसके बारे में जानकारी जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने दी और कहा कि इनसो दुनिया का सबसे मजबूत छात्र संगठन है। छात्रों को राजनीति में आगे लाने के लिए इनसो का गठन किया गया था। बीते सालों में छात्रों ने जो संघर्ष किया है, उसे व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 6 अगस्त को इनसो के स्थापना दिवस समारोह में जरूर पहुंचने को कहा।

कई इंटरनेशनल कंपनियां हरियाणा में अपने प्लांट लगा

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। चाहे वह कौशल के माध्यम से हो या और कोई माध्यम से, प्रदेश में निजी क्षेत्र में भी काफी नौकरियां बढ़ रही हैं। कई इंटरनेशनल कंपनियां हरियाणा में अपने प्लांट लगा रही हैं। दिग्विजय सिंह करनाल में कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए का रहे थे।

वहीं रिटायर हो चुके कर्मचारियों को दोबारा से नौकरी पर रखने पर उन्होंने कहा कि प्राथमिकता युवाओं को मिलनी चाहिए, अगर युवाओं की जगह रिटायर कर्मचारी को नौकरी पर रखेंगे तो आपस में खाई और बढ़ेगी।

बाढ़ पर ये बोले दिग्विजय

प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार लोगों की मदद कर रही है और जिसका जो नुकसान है उसे मुआवजा भी सरकार द्वारा जल्द दिया जाएगा। पहले भी बाढ़ आती रही हैं लेकिन समय पर किसी को कुछ नहीं मिलता रहा।

अभय सिंह चौटाला पर कटाक्ष

अभय सिंह चौटाला पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा परिवर्तन पदयात्रा से उन्हें कोई लाभ नहीं होने वाला। वे 19 सीटों से एक पर सिमट कर रह गए हैं। प्रदेश में राजपूत समाज और गुज्जर समाज के विवाद पर उन्होंने कहा कि हमारे दो परिवारों के बीच में जो हो रहा है, ठीक नहीं हो रहा। संत महापुरुष सबके होते हैं। किसी एक जाति से नहीं होते। चौधरी देवीलाल भी सभी के थे।

मणिपुर घटना के आरोपी पर कार्रवाई होनी चाहिए

मणिपुर के मुद्दे पर भी उन्होंने कहा कि वहां जो हुआ है वह दुर्भाग्यपूर्ण है और उसका जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी। वहीं लिपिक के प्रदेश में चल रहे धरने को लेकर एक चौटाला ने कहा यह हमारे परिवार के सदस्य हैं। सरकार को इनकी समस्या का हल करना चाहिए। जो मांगे हैं वह माननी चाहिए।

यह भी पढ़ें : Congress Leader Captain Ajay Yadav : लोकसभा चुनाव गुरुग्राम से ही लड़ेंगे : अजय यादव

यह भी पढ़ें : Mahendragarh Jan Samvad Program : मनोहर लाल की घोषणा- पानी के बकाया बिलों पर जुर्माना और ब्याज होगा माफ

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox