होम / ED raids on Gopal Kanda House : गोपाल कांडा के घर ईडी की रेड, दस्तावेजों को जांचा जा रहा

ED raids on Gopal Kanda House : गोपाल कांडा के घर ईडी की रेड, दस्तावेजों को जांचा जा रहा

• LAST UPDATED : August 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), ED raids on Gopal Kanda House, चंडीगढ़ : हरियाणा के सिरसा विधायक गोपाल कांडा पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) द्वारा रेड की गई। टीम आज उनके गुरुग्राम स्थित आवास और एयरलाइंस कंपनी एमडीएलआर ऑफिस पहुंची, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के मुखिया हैं। वे सिरसा से विधायक हैं। हरियाणा की BJP और जजपा की गठबंधन सरकार को वे बाहर से समर्थन दे रहे हैं। उनके भाई गोविंद कांडा भाजपा में हैं। कुछ दिन पहले ही कांडा बहुचर्चित गीतिका एयरहोस्टेस सुसाइड केस से बरी हुए थे।

जानिए इतने करोड़ के हैं मालिक

आपको बता दें कि पूर्व गृह राज्यमंत्री व विधायक गोपाल कांडा करोड़पति हैं। जी हां, 2019 के विधानसभा चुनाव में दाखिल शपथपत्र के मुताबिक कांडा के पास 70 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इतना ही नहीं, सिरसा में करीब ढाई एकड़ में एक महल भी है। इस महल की विशेषता है कि इसके अंदर तक हेलिकॉप्टर उतरने सुविधा है। गोपाल कांडा का गोवा में बिग डैडी नाम से एक कैसीनो भी है। यह शिप गोवा की मंडोवी नदी में खड़ा रहता था।

एयरहोस्टेस गीतिका सुसाइड केस से अभी हाल ही में हुए बरी

मालूम रहे कि कांडा की एयरलाइंस कंपनी में एयरहोस्टेस रही गीतिका ने दिल्ली के अशोक विहार में सुसाइड कर लिया। जिसमें गोपाल कांड़ा बुरी तरह से फंस गए थे। यह विवाद इतना उछला था कि उन्हें हरियाणा के गृह राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद कांडा को 18 माह तक तिहाड़ जेल में काटने पड़े। वहीं आपको बता दें कि बीते 15 दिन पहले ही कोर्ट ने कांडा को बरी किया है।

यह भी पढ़ें : By-Election 2023 : 6 राज्यों की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव 5 सितंबर को: निर्वाचन आयोग

यह भी पढ़ें : No confidence motion Live : कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बोले- आखिर मणिपुर क्यों नहीं गए पीएम

यह भी पढ़ें : PM Taunt on INDIA Gathbandhan : विपक्ष ‘अविश्वास’ से भरा हुआ है, इसे दिखाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है : मोदी

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox